उज्जैन

आज फिर कोरोना वायरस के 3 मामले आए सामने, अब तक 856 केस पॉजिटिव

उज्जैन में आज कोरोना के 3 नए मामले सामने आए। अब कुल संक्रमित 856 हो गए हैं। 69 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं 748 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 39 केस एक्टिव हैं।

2 min read
आज फिर कोरोना वायरस के 3 मामले आए सामने, अब तक 856 केस पॉजिटिव

उज्जैन/ वैसे तो मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के औसत मामलों में कमी आई है। लेकिन, सूबे में कुछ शहर अब भी ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इन्हीं शहरों में से एक है उज्जैन। यहां शनिवार रात को कोरोना के 3 और नए मामले सामने आए। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 856 हो गई हैं। जबकि, 69 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 748 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 39 केस एक्टिव हैं। इनमें से 80 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


रतलाम में दो मरीज

पॉजिटिव निकले रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार रात तक दो और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें तीन रतलाम और एक जावरा का केस है। इससे पहले दोपहर में तीन और मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक कुल 147 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 128 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 6 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 13 एक्टिव केस बचे हैं।

नीमच में आज एक भी केस नहीं

नीमच में रात तक प्राप्त रिपोर्ट में एक भी पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आया है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, ये खुशी की बात है कि, आज जिले में एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। वहीं, शुक्रवार की तरह शनिवार रात तक भी संक्रमितों की संख्या 436 ही है। अब तक कुल 406 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, अब एक्टिव केस 23 बचे हैं।

Published on:
28 Jun 2020 12:55 am
Also Read
View All