
पीएम मोदी और महिला मंत्री पर टिप्पणी कर फंसे कांग्रेस विधायक, शुरु हुआ विरोध
जबलपुर/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं में भारी आक्रोश है। कांग्रेस विधायक जब पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के संबंध में पत्रकार वार्ता कर रहे थे तब उन्होंने महिला केंद्रीय मंत्री के सम्मान को नीचा दिखाने के लिए अत्यंत अभद्र टिप्पणी की जिससे महिला मंत्री की इज्जत और सम्मान को भारी ठेस पहुंची देश के प्रधानमंत्री से जोड़कर जो शब्द कहे गए हैं। ऐसी अभद्र टिप्पणी कर महिला के इज्जत और सम्मान में घातक प्रहार किया है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में इसके विरोध में अपना आक्रोश प्रदर्शित कर रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जबलपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज कराया गया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जबलपुर की अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी परांजपे द्वारा कहा गया कि, 'प्रधानमंत्री और केंद्रीय महिला मंत्री को लेकर इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी पूरे भारतवर्ष का अपमान है पूरे महिला जगत का अपमान है।
पढ़ें ये खास खबर- इस तरह चीन को सबक सिखाएंगे यहां के बुनकर, बड़ी सप्लाई होगी प्रभावित
विदिशा के कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के विरुद्ध धारा 354-ए और धारा 509 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाए। परांजपे ने कहा कि, एक के बाद एक कांग्रेस विधायकों के स्टेटमेंट कांग्रेस की कुंठित मानसिकता को परिलक्षित करते हैं। हालांकि, कांग्रेस का चरित्र ही नैना साहनी तंदूर कांड से जाना जाता है। इतना ही नहीं, इन्होंने तो शाहबानो मामले में कानून तक बदल डाले, लेकिन हम ये बता देना चाहते हैं कि, भारतीय जनता पार्टी शुचिता की राजनीति करती है यह मोदी युग का भारत है यह पूरे विश्व का नेतृत्व करने वाला भारत है और ऐसे हमारे केंद्रीय नेतृत्व पर अभद्र टिप्पणी करना पूरे देश का अपमान है। पूरे महिला जगत का अपमान है इतनी गंदी सोच रखने वाले तत्वों को और इतनी नीची सोच रखने वाले तत्वों को राजनीति से बाहर किया जाना चाहिए एवं कठोर से कठोर कार्यवाही कर महिला सम्मान एवं लोकतंत्र की मर्यादा की रक्षा होनी चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुषमा जैन ने बताया, जनता अभी सरला हत्याकांड नहीं भूली सोनिया गांधी ये पूरे महिला जगत का अपमान है। कल जीतू पटवारी आज शशांक भार्गव शर्म आनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पूरे प्रदेश में अपना विरोध दर्ज कराते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के नेतृत्व में मधुबाला राजपूत, दुर्गा उपाध्याय, ममता पटेल, रूपा राव, सुधा तिवारी, अर्चना अग्रवाल, ममता तिवारी, पूजा वाधवानी, अर्चना सिंह, कमलेश राजन, कल्पना तिवारी, विभा उपाध्याय, वंदना सिंह आदि बहने उपस्थित रहे।
Published on:
27 Jun 2020 11:24 pm
