
Ujjain lady Aghori Kali: एमपी की धार्मिक नगरी उज्जैन के चक्रतीर्थ (श्मशान) में जलती चिता से कथित रूप से छेड़छाड़ वाली वायरल वीडियो से चर्चा में आई काली उर्फ नंदगिरि फिर विवादों में है। इस बार मामला श्मशान या तंत्र क्रिया से जुड़ा नहीं, बल्कि किसान की निजी जमीन पर कब्जे का है। पीड़ित किसान ने भैरवगढ़ थाना सहित प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की।
बड़ोदिया पान निवासी अजहर लाला ने बताया कि उनके पिता असलम लाला के नाम साडू माता मंदिर के पास इंदौर बायपास रोड पर 28 बीघा जमीन है। इस जमीन का रोड से लगा आगे वाले हिस्से पर अघोरी काली उर्फ नंदगिरी ने कब्जा जमा लिया। करीब 5000 वर्गफीट से अधिक जमीन पर मंदिर बना पक्का निर्माण कर लिया जबकि भूमि सिंहस्थ (Simhastha 2028) क्षेत्र में आती है। कई बार विरोध किया और अघोरी से बात करना चाही परंतु जब भी विरोध या बातचीत करने जाते है, तो वह उग्र हो जाती है और हथियार लेकर पीछे दौड़ने लगती है। इस मामले में अजहर लाला ने भैरवगढ़ थाना सहित राजस्व अधिकारियों को शिकायत की है।
भैरवगढ़ पुलिस का कहना है, मामला राजस्व विभाग का है, अघोरी ने जिस जमीन पर मंदिर बनाया वह किसकी है और उक्त जमीन पर निर्माण की अनुमति है या नहीं, इसकी जांच राजस्व विभाग ही कर सकता है। इधर, मामले में काली उर्फ नंदगिरी से बात करना चाही परंतु उनके असिस्टेंड ने फोन पर बताया कि वे बाद में बात करेंगी।
बता दें, अगस्त माह में काली उर्फ नंदगिरि का चक्रतीर्थ श्मशान में जलती चिता के समीप तलवार के साथ दिखाई देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह शव के अवशेष से छेड़छाड़ करती नजर आई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जीवाजीगंज थाने में अघोरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 301 के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेजा था।
बता दें कि, विवादित वीडियो के आलावा लेडी अघोरी के पुराने कारनामे भी सामने आ रहे है। मई महीने का एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि 17 मई को लेडी अघोरी काली नंद गिरी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। भक्तों की भीड़ ज्यादा होने के कारण काली को साइड में खड़े रहने को कहा गया तो उसने हंगामा खड़ा कर दिया था। काली ने मंदिर प्रबंधन पर आरोप लगाया और पेट्रोल डालकरखुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। मामले थाने तक पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई गई थी।
यहां पढ़े पूरा मामला...