उज्जैन

शानोशौकत दिखाने के लिए होटल से करता था वीडियो चेट….लड़कियों को देता था शादी का झांसा

पांच सितारा होटल से लड़कियों व उनके परिवार के लोगों से वीडियो चेट कर शानोशौकत दिखाता और झांसे में लेता था।

2 min read
Feb 12, 2018
Marriage,crime,fraud,ujjain news,video chat,thugs,matrimonial site,

उज्जैन. मेट्रोमोनियल साइट पर अमीर घराने की लड़कियों को शादी का झांसा देते हुए हावर्ड यूनिर्वसिटी में पढ़ाने के सपने दिखाकर अंग्रेजी, चायनीज सहित विभिन्न भाषाओं में बात कर फंसाने वाले ठग ने उज्जैन के अलावा औरगंाबाद, पुणे, मुम्बई, बीड, सहित कईं जगह एक दर्जन से ज्यादा परिवारों के साथ ठगी की है। ठग पांच सितारा होटल से लड़कियों व उनके परिवार के लोगों से वीडियो चेट कर शानोशौकत दिखाता और झांसे में लेता था। ठग ने उज्जैन की ओरा पार्क कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार और युवती को झांसे में लेकर हावर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के सपने दिखाए और फिर उन्हें झांसे में लेकर ८ लाख रुपए ठग लिए, जिसके बारे में पिछले दिनों परिवार ने माधवनगर थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया था। उसे पुलिस शनिवार रात को पुणे की फाइव स्टार होटल से पकड़ कर लाई है। माधवनगर पुलिस ने रविवार को बदमाश को न्यायालय में पेश कर १५ फरवरी तक के लिए रिमांड पर लिया है, जिससे पुलिस को अन्य शहरों में भी लड़कियों के साथ धोखाधड़ी की जानकारी लगी है।

अमर अग्रवाल (२८) उर्फ कृष्णा केसकर उर्फ अभिजीत मदने पिता अनंत केसकर निवासी हिवरा पहाड़ी थाना पीपलनेर महाराष्ट्र को माधवनगर पुलिस पुणे की पांच सितारा होटल शेरटन से पकड़कर लाई है। वह पांच सितारा होटल के कमरों में रहकर लड़कियों से वीडियो चेट करता और झांसे में लेता था। वीडियो में शाही कमरे, स्वीमिंग पूल व अन्य जगह ऐश करते हुए दिखाता था ताकि लड़की सहित परिवार के लोग उसकी शान-शौकत देखकर झांसे में आ जाए।

हर ठगी के बाद बदल लेता था होटल
शातिर ठग हर ठगी के बाद होटल बदल लेता था। उसने पिछले दिनों पुणे की होटल हयात, कोरनाडो, वेस्टीन, रेडिसन ब्ल्यू, शेरेटन ब्ल्यू सहित कईं होटल्स बदली हैं, जिसके आधार पर पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि कहीं बदमाश हर ठगी के बाद होटल बदल लेता था।

१०वीं पास ने एक दर्जन से ज्यादा परिवारों को ठगा
माधवनगर थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि शातिर ठग मेट्रोमोनियल साइट पर मॉडल की फोटो अपलोड कर अमेरिका में रहना बताता था। ठग महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला है और १०वीं पास है। जिसे हिन्दी, अंग्रेजी, चायनीज, सहित एक दर्जन भाषाओं का ज्ञान है। शातिर ठग ने इसी तरह औरंगाबाद, पुणे, मुम्बई और बीढ़ सहित कईं जगह संभ्रात परिवार की लड़कियों व उनके परिवारों को झांसे में लेकर विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से रुपए ठगे हैं।

ये भी पढ़ें

सचिवालय कार्मिकों के अनुरूप हो हमारी पदोन्नति : मंत्रालयिक कर्मचारी संघ

Published on:
12 Feb 2018 12:50 pm
Also Read
View All