9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सचिवालय कार्मिकों के अनुरूप हो हमारी पदोन्नति : मंत्रालयिक कर्मचारी संघ

डूंगरपुर मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन

less than 1 minute read
Google source verification
Ministerial staff forum Block level Convention in

Ministerial staff forum Block level Convention in Dungarpur

मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन फलातेड़ के नीलकंठ महादेव मंदिर सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अनिता कटारा थी। अध्यक्षता भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष कमलकिशोर व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि महेश पण्ड्या व नारायणसिंह चुण्डावत थे।

मंत्रालयिक कर्मचारियों की ओर से राज्य सरकार के नाम विधायक को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंप गे्रड पे 3600 करने, मृत राज्य कर्मचारी को टंकण परीक्षा में शिथिलता देने, नए पद सृजित करने, अधीनस्थ बोर्ड स्थापित करने, तृतीय पद राजपत्रित करने तथा सचिवालय कार्मिकों के अनुरूप पदोन्नति व पदनाम परिवर्तन कराने की मांग की। मुख्य अतिथि कटारा ने कहा कि उनकी जायज मांगें सरकार तक पहुंचाई जाएगी। रितेश शर्मा ने जीपीएफ व एसआई ऑनलाइन होने की जानकारी दी।

अधिवेशन को ब्लॉक अध्यक्ष नारायणसिंह चुण्डावत व पराग पण्ड्या ने संबोधित किया। सेवानिवृत्त कार्मिकों का अभिनंदन किया। इस दौरान नरेंद्र सोमपुरा, कमल दोसी, उपेंद्र भावसार, धर्मेंद्र सोनी, जिग्नेश शर्मा, पुनीत शर्मा, कमलेश पाटीदार, प्रदीप शर्मा, नारायणपुरी गोस्वामी मौजूद थे। संचालन मुकेश गांधी ने किया। रितेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें

image