
Ujjain Shahi Masjid demolition: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर सोमवार सुबह विवाद की स्थिति बन गई है। मस्जिद हटाने का विरोध कर रहे लोग बड़ी संख्या में भारी पुलिस बल के सामने मौजूद रहे। स्थल पर तैनात किए गए पुलिस बल के ऊपर पथराव की जानकारी की भी सामने आ रही है। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के आंसू गैस के गोले छोड़े है।
जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में भी चोट लगी है। रतलाम एसपी अमित कुमार के अनुसार अश्रुगैस छोड़े गए है। पुलिस के अनुसार, अचानक अंडा गली से कुछ उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस बल पूरी स्थिति नियंत्रित किए हुए है। उन्होंने बताया कि रतलाम के 7 थाना क्षेत्रों की पुलिसबल को तत्काल छतरी चौक बुलाया गया है। उज्जैन तनाव के बाद रतलाम जिले के जावरा से रेपीड एक्शन फोर्स की दो कंपनी उज्जैन भेजी। हंगामे के बीच आईजी-डीआईजी और कमिश्नर स्थल पर पहुंच चुके है।
बताया जा रहा है कि एक तरफ मुस्लिम समुदाय आगे रहकर प्रभावित हिस्से को हटाने में जुट गया है। वही टंकी चौक तरफ कुछ लोगों ने माहौल ख़राब करने के उद्देश्य से पथराव कर दिया पुलिस ने लाठीयों से जवाब दिया है। बताया जा रहा है कि भारी विरोध के बीच मस्जिद तरफ तुड़ाई प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। वहीं पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है।
मिली जानकारी के अनुसार, मस्जिद के पास टंकी चौरहे पर 100 लोगों से ज्यादा लोग जमा हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार, भीड़ ने पुलिस पर दोबारा पथराव शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने नाका नंबर 5 पर सड़क जाम कर दी। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ।
शहर के काजी खाली उर रहमान ने शाही मस्जिद के पास विरोध कर रहे लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन को अपना काम करने देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बेवजह बाजारों पर न खड़े और बिना वजह मस्जिद की तरफ ना जाए। काजी ने बताया कि मस्जिद का मामला रात में ही हल हो गया था। प्रशासन अपना काम कर रहा है।