उज्जैन

21 लाख 21 हजार के नोटों से सजा गणेश पंडाल, उज्जैन में बप्पा का अनोखी रूप देखने उमड़े श्रद्धालु

Unique Ganesh Pandal : बड़नगर में गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल को 21 लाख 21 हजार रुपए के असली नोटों से सजाया गया। बप्पा के इस अनोखे श्रृंगार को देखने भक्तों की भारी भीड़ यहां पहुंच रही है।
2 min read
Unique Ganesh Pandal
उज्जैन में 21 लाख 21 हजार के नोटों से सजा गणेश पंडाल (फोटो सोर्स: Patrika)

Ujjain News : देशभर की तरह मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में भी इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। यहां अलग-अलग ढंह से सजे गणेश पंडाल भक्तों के बीच खासा पसंद किए जा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा जिले के बड़नगर में बनाए गए गणेश पंडाल को लेकर हो रही है। यहां गणेश उत्सव की धूम के बीच एक पंडाल खासा चर्चा में है। दरअसल, बड़नगर की मेवाड़ माली सेरी में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा को इस बार 21 लाख 21 हजार रुपए के करंसी नोटों से सजाया गया है।

दरअसल, नोटों से सजे बप्पा के इस भव्य रूप को देखने के लिए पंडाल में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां दूर-दूर से लोग भगवान के इस अनोखे श्रृंगार के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

6 CCTV कैमरों से रखी जा रही निगरानी

पंडाल लाखों रुपए के असली नोटों से सजाया गया है, इसलिए उनकी सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे पंडाल पर 6 सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। दरअसल, किसी भी अनहोनी या गड़बड़ी से बचने के लिए मित्र मंडली के सदस्य खुद भी 24 घंटे बारी-बारी से पंडाल की कडी निगरानी कर रहे हैं।

3 दिन की कड़ी मेहनत से हुआ अद्भुत श्रृंगार

श्री सर्व गजानंद मित्र मंडली द्वारा किए गए इस अनोखे शृंगार में 10, 20, 50, 100 और 500 रुपए के एकदम नए नोटों का इस्तेमाल किया गया है। 8 लोगों की टीम ने मिलकर लगातार तीन दिनों की दिन-रात मेहनत के बाद नोटों की ये खूबसूरत लड़ियां और मालाएं बनकर तैयार कीं। पंडाल और मूर्ति दोनों को ही नोटों की मालाओं से बहुत ही कलात्मक अंदाज में सजाया गया है।

रोजाना दर्शन करने वालों की उमड़ रही भीड़

बाप्पा के इस अनोखे को देखने के लिए सिर्फ बड़नगर ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों से भी लोग गणेश पंडाल पहुंच रहे हैं। बप्पा का ये अनोखा श्रृंगार पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दर्शन करने आ रहे श्रद्धालु बप्पा के जयकारों के साथ-साथ इस भव्य और अनोखी सजावट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Updated on:
22 Sept 2026 04:15 pm
Published on:
22 Sept 2026 03:47 pm