उज्जैन

10 फीट तक उछल रहा नदी का पानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नदी के पानी में भूगर्भीय हलचल का वीडियो, शिप्रा नदी का वीडियो होने की खबरें...
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2021, 5:01 PM IST
template.png

उज्जैन. बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नदी के पानी में भूगर्भीय हलचल होती नजर आ रही है। पानी से धुंआ निकलता हुआ और चिंगारियां निकलते हुए नजर आ रही हैं जिससे ऐसा लग रहा है कि जैसे पानी के अंदर विस्फोट हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पत्रिका उसकी पुष्टि नहीं करता है।

देखें वीडियो- शिप्रा नदी में 10 फीट उंची उठी लहरें

हवा में 10 फीट तक उछल रहा पानी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 34 सेकेंड के इस वीडियो में नदी के पानी में कुछ अजीब सी हलचल होती नजर आ रही है। पानी से धुंआ उठता दिख रहा है और पानी के अंदर से चिंगारियां निकलती भी दिख रही हैं। इस वीडियो को नदी के पास ही मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया है जो कुछ अजीब होने की बात भी कह रहे हैं। वीडियो को लेकर इस तरह की चर्चाएं भी हैं कि ये वीडियो शिप्रा नदी का है। हालांकि वीडियो कहां का है और कब इसे बनाया गया था अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है और पत्रिका भी वायरल वीडियो को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं करता है।

प्रशासनिक अधिकारी बोले- 'कुछ भी कहना जल्दबाजी'
वायरल वीडियो और नदी में होने वाली इस अजीब घटना को लेकर प्रशासनिक अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि अभी इस मामले पर कुछ भी कहना जल्दबाजी है। ये जांच का विषय है कि पानी में धमाके क्यों हो रहे हैं। बताया ये भी जा रहा है कि घटना के बाद उस घाट पर और उसके आस-पास लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जहां ये भूगर्भीय घटना घटी है।

पहले भी हो चुकी हैं भूगर्भीय घटनाएं
बता दें कि मध्यप्रदेश में इससे पहले भी भूगर्भीय हलचलों के मामले सुर्खियों में रह चुके हैं। बड़वानी और खंडवा के मांधाना में भी भूगर्भीय हलचलों से दहशत का माहौल बना था। वहां भूकंप के झटके बार-बार हो चुकी हैं। बीते साल नवंबर के महीने में सिवनी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

देखें वीडियो- शिप्रा नदी में 10 फीट उंची उठी लहरें -

Updated on:
7 Mar 2021, 5:01 PM IST
Published on: