उज्जैन

प्रेमिका के साथ कमरे में था पति और पहुंच गई पत्नी, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

ड्यूटी के बहाने घर से निकला पति, प्रेमिका के साथ मना रहा था रंगरेलियां, पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ा..  
2 min read
• •
Updated: 28 May 2021, 5:59 PM IST
high_voltage.png
,,

उज्जैन. उज्जैन के नागदा में पति-पत्नी और वो का हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां एक महिला ने अपने पति व उसकी प्रेमिका को एक घर के कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया। महिला ने पति की हरकतों की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में बाहर से लगे ताले को तोड़कर अंदर मौजूद महिला के पति व उसकी प्रेमिका को बाहर निकाला। पति व उसकी प्रेमिका के बाहर निकलते ही महिला व उसके परिजन ने दोनों की जमकर भी पिटाई की जिसके कारण हंगामा होने लगा।

देखें वीडियो-

बाहर लगा था ताला, अंदर रंगरेलियां मना रहा था पति
नागदा के जी ब्लॉक में रहने वाला आकाश जोशी अपनी पत्नी से घर से ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकला था। आनंद एक उद्योग में स्थाई कर्मचारी है लेकिन वो नौकरी पर जाने की जगह अपनी नौकरानी के घर पर प्रेमिका को लेकर पहुंच गया। इस बात की खबर जब आनंद की पत्नी को लगी तो अपने भाई व परिजन के साथ नौकरानी के घर पहुंची। घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। जिसके बाद महिला ने बिरलाग्राम पुलिस को सूचना दी। एसआई योगिता उपाध्याय पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंची और घर का ताला तोड़कर अंदर प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहे पति व प्रेमिका को बाहर निकाला।

पति व प्रेमिका को जमकर पीटा
प्रेमिका के साथ पति को रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ने के बाद महिला का गुस्सा फूट पड़ा और उसने पुलिस के सामने ही पति की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं जब प्रेमिका को पुलिस ने कमरे से बाहर निकाला तो महिला व परिजन ने उसे भी जमकर पीटा। इस दौरान पुलिस ने दोनों को अलग अलग करते नजर आई लेकिन महिला इस कदर नाराज थी कि वो किसी की एक भी सुनने के लिए तैयार नहीं थी। महिला का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता है जिसकी वजह ये दूसरी औरत ही है। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई और मामले की जांच शुरु की।

देखें वीडियो-

Published on: