उमरिया

सिगुड़ी में खुले में मिला 1900 क्विंटल गेंहू

गांवों का किया निरीक्षण, समस्याएं सुनी

2 min read
May 14, 2018
1900 quintals of wheat found in open in Sigudi

उमरिया. मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत घघड़ार, पतौर, पटहरा, गोवर्दे , बैगांव, कठार एवं कछौहा का प्रात: 10 बजे से सायं 9 बजे तक कलेक्टर माल सिंह ने सघन भ्रमण किया और ग्रामीणों के मध्य चौपाल लगाकर नागरिकों की समस्यायें सुनी और अधिकांश समस्याओ का मौके पर ही निराकरण उपस्थित अधिकारियों से कराया। इस दौरान कलेक्टर ने पंजीकृत असंगठित मजदूरो को मिलने वाले लाभों से अवगत कराते हुए अधिकारियों से कहा कि पात्रतानुसार समस्त हितग्राहियों को त्वरित लाभ दिलाना सुनिश्चित करे। इस दौरान मतदाता सूची की शुद्धता की जांच, नामांतरण, बंटवारा, सीमंाकन, एमडीएम, मजदूरों द्वारा रोजगार की मंाग, लंबित मजदूरी के भुगतान, प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण करने, आंगनबाडी खुलने एवं पोषण आहार मिलने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि का भुगतान, गेहूं, चना, मसूर, सरसो के उपार्जन, आवासहीनो परिवारों को पट्टा देने, बैगा परिवारो को राशि भुगतान करने, समस्त प्रकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभ प्राप्त करने, शौचालय के निर्माण एवं उपयोग, स्वास्थ्य संबंधी कठिनाईयों को दूर करने आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर के समक्ष ग्रामीणों ने जिन समस्याओं के संबंध में अवगत कराया उनमें से अधिकांश समस्याओं का हल तीन दिवस मे करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियो को दिए। पतौर ग्राम पंचायत मे रोपित समस्त पौधे नष्ट होने पर पौध रक्षक को हटाने, तथा जी आर एस सचिव एव ंउपयंत्री अरूण मिश्रा से वसूली करने के निर्देश सीईओ जनपद ंपचायत मानपुर को दिए। घघराड , पतौर, पटहरा एवं गोवर्दे में बिगडे हैण्डपंपो को उसी समय सुधरवाया गया और दो नवीन हैण्डपंप खनन करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय के कार्यपालन यंत्री को दिए। पटेहरा में प्रेम दास स्व. मणिलाल का फौती नामांकरण नही होने पर पटवारी को नोटिस देने एवं तहसीलदार के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश मौके पर दिए गए। कछौहा ग्राम पंचायत में कपिलधारा कूप मे मजदूरी एवं ट्रेक्टर से लाई गई सामग्री का भुगतान नही किए जाने पर सचिव के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार पटेहरा मे तीन अति कुपोषित बच्चे पाये गए जिनके माता-पिता एन आर सी मे भर्ती कराने के लिए राजी नही हो रहे थे, उन्हे समझाइश देकर बच्चो के सुनहरे भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए एन आर सी मे भर्ती कराने हेतु तैयार किया गया। कलेक्टर ने बताया कि भर्ती कराने वाली मां को भोजन एवं मजदूरी का भुगतान भी उनके खाते मे किया जाएगा। सेवा सहकारी समिति सिगुडी में 1900 क्ंिवटल गेहूं खुले में बाहर पाया गया। गेहूं का परिवहन न करने पर आपूर्ति अधिकारी एवं नागरिक आपूर्ति निगम के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। कठार पंचायत के बाबू राम गुप्ता ने शिकायत की है कि राम कमल पटेल सरपंच, पूर्व सरपंच रूकमणि पटेल एवं सचिव को लखनौटी स्थानांतरित किया गया और राशि गबन कर ली गई है इसकी विस्तृत जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए है। इसी प्रकार मूलचंद्र पटेल कठार ने जनपद उपाध्यक्ष जीवन सिंह द्वारा डोंडका से कठार तक 2.50 मिी बनाई गई ग्रेवल रोड मे ट्रेक्टर एवं मजदूरों का भुगतान नही करने की शिकायत की है। इस हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी तरह कठार के ही अन्य ग्रामीणो ने शौचालय की राशि का भुगतान नही करने की शिकायत की। इस हेतु विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान डीईओ, सहायक आयुक्त आजाक, महिला सशक्तिकरण अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी, श्रम पदाधिकारी, पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी सहित अन्य जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

तेज हवा के साथ बारिश, गिरे ओले

Published on:
14 May 2018 06:14 pm
Also Read
View All