उमरिया

6200 बैगा परिवारों को मिली सहायता राशि

एक हजार प्रति परिवार के मान से खाते में भेजी राशि

2 min read
Apr 08, 2018
Auxiliary support to 6200 baga families

उमरिया. जिले में अति पिछड़ी जाति बैगा के संर्वागीण विकास की दिशा में प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है, उन्हें सशक्त करने के लिए जिले के 6200 बैगा परिवारों के महिला मुखिया को एक हजार रूपये प्रति परिवार के मान से उनके खाते में आनलाइन भुगतान कर दिया गया है। कलेक्टर माल सिंह ने बताया कि प्रथम किस्त के रूप में एक हजार रुपए प्रति परिवार को भुगतान किया जा चुका है। बिसरती बाई बैगा एवं कौशिल्या बैगा ने शासन से एक हजार रुपए प्राप्त कर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे घर का सामान्य खर्चा चलेगा। अब पैसों के अभाव में छोटे मोटे कामों के लिए किसी के सामने हाथ नही फैलाना पड़ेगा। बिसरती बाई ने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर माल सिंह के प्रति हमारा बैगा परिवार जीवन भर आभारी रहेगा। कभी सोचा भी नही था कि गरीबों की कोई मदद के लिए आगे आएगा, लेकिन धन्य है मप्र सरकार जिन्होंने सबसे अंत में खड़े बैगा परिवारों की मदद के लिए सोचा।
ग्राम पंचायतों में 14 को होंगी ग्राम सभाएं
उमरिया. प्रदेश की ग्राम पंचायतों में 14 अप्रैल को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रतीक्षा सूची को अपग्रेड करने, निर्माणधीन आवासों को शीघ्र पूरा कराने तथा पंचायत में चलाए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास इकबाल सिंह बैंस ने जिला कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत ग्राम सभाओं के आयोजन की आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम सभाओं में पंच परमेश्वर योजना अंतर्गत उपलब्ध राशि तथा प्रस्तावित कार्यों के नवीन दिशा-निर्देशों तथा एप से सदस्यों को अवगत कराया जायेगा। ग्राम को खुले में शौंच मुक्तघोषित करने की रणनीति तथा अवधि का निर्धारण किया जाएगा। खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुके ग्रामों को गकचड़ा मुक्त-कीचड़ मुक्तग्राम के रूप में विकसित करने के लिये रणनीति निर्धारित की जाएगी। ग्राम सभा में अनिवार्य करों के करा-रोपण एवं वसूली की जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

देखेंvideo:पहले बने भागीरथ, फिर की खुदा की इबादत
Published on:
08 Apr 2018 05:14 pm
Also Read
View All