उमरिया

बैगा चित्रकार लिखेंगे आत्मनिर्भरता की कहानी

बैगा चित्रकारों ने बनाया स्व-सहायता समूह

2 min read
Apr 18, 2018
Bagga painter will write story of self-reliance

उमरिया. मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड करकेली द्वारा विगत दिवस ग्राम लोढ़ा में बैगा जनजाति के परिवार जो बैगानी चित्रकार है को स्व-सहायता समूह में संगठित किया गया है। यह सभी सदस्य विगत नौ वर्षो से बैगा भित्ति चित्रण का कार्य कर रहे थे, जिन्हे आजीविका मिशन के विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा। यह बैगा जनजाति की महिलाए चित्रकार के रुप में अब तक भोपाल, खजुराहो, उज्जैन, केरल, रांची, उदयपुर आदि स्थानों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी है। बैगा महिला कलाकारों का दल अब समूह के रुप में जिला उमरिया में अपनी पहचान बनाकर आत्मनिर्भरता की नयी कहानी लिखेगे। इस अवसर पर जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त मनीश देव श्रीवास्तव, जिला प्रबंधक मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सीमा शुक्ला, विकासखंड प्रबंधक करकेली व पाली पन्ना लाल रजक, नरेन्द्र पाण्डेय एवं जनगण कला प्रशिक्षण संरक्षण आशीष स्वामी, चित्रकार बुधईया बैगा, झूलन बाई बैगा, रामरती बैगा, सुकमत बैगा व फूलबाई बैगा सहित अन्य की भी उपस्थित रहे।
सीएमओ ने किया वार्डों का निरीक्षण, दिए निर्देश
चंदिया. नगर परिषद अंतर्गत कई वार्डों में मंगलवार की सुबह वार्ड वासियों की मूलभूत समस्याओं को लेकर सीएमओ रीना सिंह राठौर ने निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ रीना सिंह राठौर ने वार्डों की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के साथ विद्युत व्यवस्था, हैंड पंप, कचरा उठाओ, नालियों में दवाईयों का छिडक़ाव सहित दूसरी अन्य जरूरी कार्यो पर सम्बन्धित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए है। उन्होने दसहन मोहल्ला, रजहन मोहल्ला, आदिवासी मोहल्ला सहित दूसरे अन्य कई वार्डो का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान रामलाल कोल, शंभू कोल, रामकली कोल, चंदू कोल, तेजबली कोल सहित दूसरे अन्य वार्ड वासी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान शहरी आवास योजना के हितग्राहियों के मकानों का भी निरीक्षण किया गया है इस दौरान सीएमओ ने पात्र अपात्र हितग्राहियों के चयन में सुधार के उपयंत्री को निर्देशित भी किया है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ सहित उपयंत्री विक्रम बागरी, मोहम्मद जावेद, अशोक कचेर सहित नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत
Published on:
18 Apr 2018 05:19 pm
Also Read
View All