उमरिया

संदेही के निशानदेही पर पुलिस पहुंची हत्या के आरोपी तक, हत्या में प्रयुक्त सामग्री जब्त

ग्राम अगनहुडी में हुए युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलाया

2 min read
Jan 08, 2025
ग्राम अगनहुडी में हुए युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलाया

कोतवाली थाना अंतर्गत खेर दाई के पास मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी फग्गू बैगा निवासी पारा टोला ग्राम खैरा ने 6 जनवरी की सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा बेटा नारायण बैगा उम्र 28 साल 5 जनवरी की शाम ग्राम अमड़ी में दसवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकला था जो रात भर घर वापस नहीं आया। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को खेर दाई के पास शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली थाना स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस उमरिया ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घटना स्थल की बारीकी से छानबीन करने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना स्थल के आसपास बारीकी से निरीक्षण करने पर मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। साथ ही घटना स्थल से दूर स्थान पर खून के धब्बे मिले जिससे स्थिति स्पष्ट हुई कि हत्या अन्य स्थान पर की गई होगी। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन के माध्यम से प्राप्त हुए साक्ष्यों के आधार पर संदेही मोहन सिंह की भूमिका संदिग्ध मिली। मोहन सिंह उम्र 45 साल निवासी अगनहुडी से बारीकी से पूछताछ की गई जिसके बाद उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि 5 जनवरी को वह मजदूरी करने उमरिया गया था। शाम को मजदूरी करके घर लौटा तो नारायण उसकी बेटी के साथ खड़ा था। इस बात से नाराज होकर उसने नारायण की हत्या कर उसके शव को बोरी में भरकर दलपत सिंह के खेत के पास फेंककर वापिस आ गया और किसी को उस पर शक न हो इसके लिए अगले दिन फिर से काम पर चला गया। आरोपी की निशादेही पर हत्या में उपयोग की गई सामग्री को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली उनि वालेन्द्र शर्मा, लखन सिंह, सउनि सुभाष यादव, उमेश सिंह, बाबूलाल, विनोद प्रजापति, प्रआर दिलीप गुप्ता, सतेन्द्र, प्रकाश, आशेक, आर. मनीष. कमोद, कमलेश, भूपेन्द्र, सुनील, रामचरण, आशीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Published on:
08 Jan 2025 04:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर