करोड़ो की लागत से बनेगा दिव्यांग छात्रावास

सामुदायिक भवन में निशक्त जन कल्याण शिविर संपन्न 

2 min read
Mar 21, 2016
Divyanga hostel news
Divyanga hostel photo
उमरिया। नि:शक्त जन अपने आप को कमजोर नही उनके कल्याण के लिए सरकार योजनाएं संचालित कर रही है। जरूरत है आगे बढ़कर लाभ लेने की। निशक्त जन आगे आकर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का लाभ बढ़ चढ़कर लें। उक्त उदगार कलेक्टर ने सामुदायिक भवन में आयोजित निशक्त जन कल्याण शिविर में कही। कलेक्टर ने कहा कि ये शिविर एक छोटा सा प्रयास है। शिविर में अपना पंजीयन कराकर इसका लाभ उठाएं। इसके अलावा नाक, कान, गला का शहडोल मे 26 को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।
एक अप्रैल से लागू होगी योजना
कलेक्टर ने बताया कि सरकार द्वारा एक अप्रैल से निशक्त जनो के लिए स्वावलंबन बीमा योजना लागू की जा रही है। इस योजना के तहत सरकार तीन हजार एक रूपये खर्च करेगी, जिसमें आवेदक को 10 प्रतिशत 355 रूपये देना होगा। सरकार द्वारा इस योजना के तहत एक परिवार के लिए तीन हजार एक सौ रूपये खर्च किया जाएगा। योजना में बीमित होने के बाद यदि परिवार में कोई व्यक्ति बड़ी बीमारी से ग्रसित होता है तो उसका इलाज सरकार कराएगी। इसी प्रकार राज्य बीमारी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिले मे जिला विकलांग अस्पताल बनाया गया है जहां कृत्रिम अंग हाथ एवं पैर का निर्माण करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब निशक्त जनो को कृत्रिम अंग लगवाने के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा इस अस्पताल के खुलने के बाद उन्हे सहज रूप से कृत्रिम अंग उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावा इस अस्पताल में निशक्त जनो का रोजगार पंजीयन एवं विवाह पंजीयन भी किया जाएगा। इस अस्पताल में कक्षा एक से लेकर ग्रेजुशन तक की पढ़ाई की व्यवस्था भी की जाएगी। कलेक्टर द्वारा बताया गया कि विकटगंज स्थित विकलांग छात्रावास में विकलांग छात्रों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए उनके रहने के लिए एक करोड़ 9 लाख रूपये की लागत से बालक एवं बालिका छात्रावास स्वीकृत किया गया है।
Published on:
21 Mar 2016 11:34 am