स्थाई वारंटी सुनील गिरफ्तार
उमरिया. अवैध रूप से की जा रही पैकारी के दौरान मानपुर पुलिस ने आरोपी के साथ भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब सहित स्कार्पियो वाहन भी जब्त किया है। बताया जाता है कि मानपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान से आरोपी संदीप पिता रघुराज सिंह चंदेल 28 वर्ष द्वारा आठ पेटी अंग्रेजी शराब लेकर स्कार्पियो वाहन से अवैध पैकारी करने जा रहा था, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस अलर्ट हुई और मानपुर उमरिया मार्ग पर हार्डवेयर दुकान के सामने परिवहन के दौरान उक्त स्कार्पियो वाहन को रोककर चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन से अवैध रुप से रखी गयी तकरीबन 8 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।
इस मामले में थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि स्कार्पियो वाहन सहित तकरीबन 17280 रुपये के कीमत की अवैध शराब जब्त की गई है। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसी तरह दूसरे मामले में पाली पुलिस ने अशोक पिता रोहणी जायसवाल पर भी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। बताया जाता है पुलिसिया कार्यवाही के दौरान ग्राम मालियागुड़ा में आरोपी के पास से तकरीबन 1200 रुपये कीमत की देशी प्लेन शराब जब्त की गई है।
उमरिया. लंबे से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी आर के बैश के कुशल निर्देशन में पाली थाना के प्रकरण क्र. 409/12 धारा 25 बी आम्र्स एक्ट का स्थाई वारंटी सुनील उर्फ ठोडू बसोर पिता छेदी लाल बसोर उम्र 30 वर्ष निवासी पाली को कल गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शशि द्विवेदी, शिवनाथ प्रजापति, अंजनी रजक की सक्रिय भूमिका रही।
ट्रक की ठोकर से गाय की मौत
उमरिया. जिला मुख्यालय अंतर्गत गुरुवार को भंगहा हायवे रोड के समीप एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने मूक जानवर को टक्कर मार दी। जिससे गाय की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद लोगों ने ट्रक चालक को रुकवाया और इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गयी। जिस पर पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई की। इसी तरह रात में भी एक गाय पर अज्ञात ट्रक चालक ने रौदते हुये निकल गया। जिससे गाय की मृत्यु हो गयी।