उमरिया

गांव-गांव दी जा किसानों को खेती की तकनीकी जानकारी

विकसित कृषि संकल्प अभियान

less than 1 minute read
May 31, 2025
विकसित कृषि संकल्प अभियान

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य शासन की कृषि से संबंधित प्रमुख योजनाओं तथा नवाचारों, परंपरागत तकनीकी के साथ साथ समन्वित कृषि प्रणाली, नवीनतम तथा आधुनिक तकनीकों की जानकारी गांव-गांव तक किसान-किसान तक पहुंचाई जा रही है।


कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि अभियान के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में खरीफ पूर्व खेती की तैयारी की जानकारी किसानों को प्रदाय की जा रही है। इसके लिए दलों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि दल में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग के अधिकारीगण, प्रगतिशील कृषक एवं एफपीओ के अधिकारी शामिल हंै, जो ग्राम पंचायतों में संगोष्ठी का आयोजन करते हुए किसानों को खरीफ पूर्व खेती करने की तैयारी के गुर बता रहे हैं। इसके साथ ही खेती किसानी के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान भी दल व्दारा किया जा रहा है, ताकि किसानों के लिए खेती लाभ का धंधा बन सके। संगोष्ठी के दौरान किसानों से फीडबैक भी प्राप्त किया जा रहा है।

Published on:
31 May 2025 04:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर