उमरिया

लड़कियां जिप्सी में बिठाकर पर्यटकों को घुमाएंगी बांधवगढ़ पार्क

बांधवगढ़ पार्क में जिप्सी चलाने को लेकर युवतियों में गजब का उत्साह दिख रहा है।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2021, 9:59 AM IST
लड़कियां जिप्सी में बिठाकर पर्यटकों को घुमाएंगी बांधवगढ़ पार्क
लड़कियां जिप्सी में बिठाकर पर्यटकों को घुमाएंगी बांधवगढ़ पार्क

उमरिया. अब तक बांधवगढ़ आने वाले पर्यटकों को पुरुष वाहन चालकों द्वारा घुमाया जाता था। लेकिन अब युवतियां पर्यटकों को घुमाएंगी, जिसके लिए युवतियोंं ने चार पहिया वाहनों के स्टेरिंग भी थाम लिए हैं। वे कार चलाना सीख रही है। जल्द ही वे बांधवगढ़ पार्क में जिप्सियां दौड़ाती नजर आएंगी। यहां दिनोंदिन बढ़ रही सुविधाओं के कारण पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।


जिले की युवतियों को किया शामिल
अब युवतियां भी पुरुषों की तुलना में हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। जल्द ही बांधवगढ़ नेशनल पार्क के भ्रमण में उपयोग होने वाली जिप्सियों में जिले की युवतियां नजर आएंगी। जिला प्रशासन एवं एमपी कॉन द्वारा जन जातीय कार्य विभाग द्वारा जिले की 30 युवतियों को फोर व्हीलर के चलाने का प्रशिक्षण दिलाया है। जो फोर व्हीलर सीखकर फोर व्हीलर ड्राइव कर रही हैं। खुशबु कोल पिता जगदीश कोल निवासी कुमुर्दु पाली और पुष्पा सिंह बांधवगढ़ ग्राम निगहरी कहती हैं वे ड्रायविंग का प्रशिक्षण पाकर बहुत ही खुश है। प्रशिक्षण के बाद लर्निग लाईसेंस भी बन चुके है। अब वह निडर होकर सड़कों पर वाहन ड्राइव कर रही हैं।

युवतियों में दिख रहा उत्साह
बांधवगढ़ पार्क में जिप्सी चलाने को लेकर युवतियों में गजब का उत्साह दिख रहा है। वे ड्रायविंग सीखने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सभी प्रशिक्षण के दौरान काफी खुश नजर आ रही है। इन सभी के प्रशिक्षण के साथ ही लायसेंस भी बन रहे हैं। जिससे ये सभी लड़कियां आसानी से ड्रायविंग कर सकेंगी और इन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

Published on: