30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से उबारने शिक्षा विभाग ने बच्चों के लिए उठाया अगला कदम

मप्र में 2021-22 में एक करोड़ से ज्यादा बच्चों के स्कूलों में नामांकन हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 7 Nov 2021, 8:59 AM IST

school3.jpg

भोपाल. कोरोना की चपेट में आने और इससे हुई शारीरिक और मानसिक परेशानियों से स्कूल शिक्षा विभाग विद्यार्थियों और शिक्षकों को उबारेगा। उच्च शिक्षा विभाग कॉलेज के विद्यार्थियों को वैक्सीन का कवच देगा। प्रदेशभर के स्कूलों में कई गतिविधियां आयोजित कराई जाएंगी। इससे शिक्षकों, बच्चों और उनके परिजन को कोरोना की बुरी यादों से निकाला जा सकेगा।


यह दिए गए निर्देश
मप्र में 2021-22 में एक करोड़ से ज्यादा बच्चों के स्कूलों में नामांकन हुए हैं। इधर, उच्च शिक्षा विभाग का फोकस विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन से पूरी तरह सुरक्षित बनाने का है। इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव और कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। इसके पीछे वजह बताई गई है कि प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन का सेकंड डोज नहीं लगवाया है। कॉलेजों में मौजूदा शिक्षण सत्र में 11 लाख 78 हजार से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

खुशी का कोना
स्कूलों में पोस्टर, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता होगी। कोरोना काल में बच्चें के अनुभव सुनने के साथ ही लेखन प्रतियोगिता भी होगी। बाल संसद में मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहने पर चर्चा होगी। स्कूलों में खुशी का कोना स्थापित होंगे जहां बच्चे खुलकर बात कर सकें। गतिविधियों में शिक्षक, परिजन भी शामिल होंगे।


दूसरा डोज लगवाएंगे
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाने वाले विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनका वैक्सीनेशन करवाने का काम कॉलेज स्तर पर किया जाएगा। कॉलेज के विद्यार्थी अपने-अपने परिवार के लोगों को वैक्सीन के सेकंड डोज के लिए न केवल प्रेरित करेंगे, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाएंगे। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी वैक्सीन लगवाने संबंधी एसएमएस उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के मोबाइल पर भेजे जाएंगे, जिन्हें अन्य लोगों तक अनिवार्य रूप से भेजा जाएगा। कॉलेज प्रबंधन को विद्यार्थियों के अलावा अतिथि शिक्षकों के वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करना होगी। साथ कॉलेजों में कोरोना वैक्सीनेशन के फायदे बताने वाले फ्लेक्स अनिवार्य रूप से लगाने होंगे।