जल बचाने ग्रामीण कर रहे सहयोग
प्रदेश शासन के आव्हान पर जल गंगा संवर्धन अभियान के साथ ही जिले में भी अपनी मिट्टी अपना जल को संरक्षित करने के लिए जन सहयोग के माध्यम से बोरी बंधान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में एवं ब्लाक समन्वयक के निर्देशन में ग्राम भरौली के खजुरा नाला में 32 बोरियों का बोरी बंधान किया गया एवं जल को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया।
ग्रामीणों को जल का महत्व बताते हुए कहा गया कि जल को संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारी है। जल बचाने में सभी ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। जल के जीवन मानव का जीवन संभव नही है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि रामकृपाल साहू एवं नवांकुर संस्था बचहा के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार जायसवाल, आदर्श ग्राम भरौली के सक्रिय कार्यकर्ता सोमचंद्र कोल, विकास बर्मन एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बचहा के सदस्य संदीप चौधरी, काशी राम, पंचायत सचिव चंद्रकांत तिवारी उपस्थित रहे।