उमरिया

माइक्रो आब्जर्वर ही निभाते हैं स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका

मतदान दिवस पर तैनात किए जाने वाले माइक्रो आब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न

less than 1 minute read
Oct 30, 2023
Micro observers play an important role in conducting free and fair elections

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए उमरिया जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों बांधवगढ़ एवं मानपुर में मतदान 17 नवंबर को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक होना है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में माइक्रो आब्जर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका है। माइक्रो आब्जर्वर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक के लिए उत्तरदायी होते हैं। सभी लोग पूरी निष्ठा एवं इमानदारी से काम करते हुए लोकतंत्र के महायज्ञ में सहभागी बनें। यह विचार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवगोविंद सिंह मरकाम ने रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में आयोजित माइक्रो आब्जर्वर के एक दिवसीय प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

प्रशिक्षण में माइक्रो आब्जर्वर को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए मतदान केंद्र में तैयारी का आंकलन करने, मतदान केंद्र में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता की जांच करना और मतदान आरंभ होने से पहले माक पोल पर निगरानी रखने और यह देखने कि वास्तविक मतदान आरंभ होने से पहले कंट्रोल यूनिट से मतों को हटा दिया गया है। मतदान दिवस को उन्हें विहित फॉॅर्मेट में अपनी रिपोर्ट के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं को नियमित रूप से लिखना चाहिए। किसी भी स्थिति में माइक्रो आब्जर्वर पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी के रूप में कार्य नहीं करेंगे। उनका कार्य यह प्रेक्षण करना है कि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र और निप्पक्ष रीति से चले तथा मतदान प्रक्रिया दूषित न हो।

Published on:
30 Oct 2023 04:01 pm
Also Read
View All