उमरिया

एमपी में जंगली हाथियों का तांडव, दो लोगों की ली जान, एक को किया घायल

MP News: मध्यप्रदेश में हाथियों के आंतक ने दो लोगों की जान ले ली है। वहीं एक व्यक्ति को घायल कर दिया है। अब ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

less than 1 minute read
Nov 02, 2024

MP News: मध्यप्रदेश के उमरिया में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए दो लोगों की जान ले ली है। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के इलाकों में ग्रामीणों के बीच दहशत बनी हुई है।

पहली घटना ग्राम देवरा की बताई जा रही है। यहां पर रामरतन सुबह खेत की ओर गया था। घर से दूर सरकारी स्कूल के पीछे जंगल की झाड़ियों में तीन जंगली हाथियों ने कुचल दिया। जिससे शख्स की मौत हो गई।

दूसरी घटना चंदिया तहसील के छुहाई टोला की है। यहां पर भैरव कोल नाम के युवक पर हाथियों ने हमला कर दिया। जिसके कारण युवक की मौत हो गई। इसके हाथी आगे बढ़े और मालू साहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हाथियों के हमले के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

हाथियों ने पहुंचाया नुकसान


हाथियों ने चंदिया कॉलेज के पास दो गाड़ियों और गांव के खेत में बनी मचान को भी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाथियों को रेस्क्यू करने में जुटे रहे। इधर, सामान्य वन मंडल के उप वनमंडलाधिकार त्रिपाठी ने बताया कि चंदिया, नौरोजाबाद और उमरिया फारेस्ट रेंज की टीम मौके पर पहुंच गई है। 50 से ज्यादा अधिकारियों, कर्मचारियों को तैनात किया गया है। हाथियों की सर्चिंग जारी है। हालांकि हाथी जंगल की ओर बढ़ गए थे।

Updated on:
02 Nov 2024 08:29 pm
Published on:
02 Nov 2024 08:28 pm
Also Read
View All