उमरिया

कुल्हाड़ी से हमला कर भतीजे ने कर दी थी चाची की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से कुल्हाड़ी भी जब्त

less than 1 minute read
Apr 07, 2024
Nephew killed his aunt by attacking with an axe, police arrested him
Nephew killed his aunt by attacking with an axe, police arrested him

थाना नौरोजबाद अंतर्गत ग्राम पठारी में चाची की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना नौरोजाबाद में 4 अप्रेल को फरियादिया रन्नू कोल पति राम प्रसाद कोल निवासी ग्राम पठारी रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जेठ लल्लूलाल कोल हमारे पूरे परिवार को गंदी गंदी गालिया दे रहे थे। तब सास कलवतिया कोल ने उनको रोका। इसी बीच लल्लूलाल कोल ने कुल्हाड़ी से गर्दन में वार कर सास की हत्या कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 302 ताहि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी नोरौजाबाद द्वारा घटना स्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्र किये गये एवं विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। आरोपी को 5 अप्रेल को पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने हुये रक्त रंजित कपड़े एवं घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त किया गया है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नौरोजाबाद अरूणा द्विवेदी, उनि शिवनाथ प्रजापति, आर. देवेन्द्र चौधरी, देवेन्द्र सिंह. अतुल मिश्रा, अंजनी मिश्रा का योगदान रहा।

Published on:
07 Apr 2024 04:06 pm