उमरिया

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मानपुर पुलिस ने दबिश देकर जब्त की शराब

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सख्त
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Apr 2024, 3:55 PM IST
On the instructions of the Superintendent of Police, Manpur police raided and seized liquor
On the instructions of the Superintendent of Police, Manpur police raided and seized liquor

लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण एवं निर्विध्न तरीके से सम्पन्न कराने पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन में मानपुर पुलिस द्वारा 3 स्थानों पर दबिश देते हुए 105 लीटर शराब (63 ली. देशी प्लेन, 42 लीटर महुआ शराब) जब्त की गई है। आरोपी के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट एवं 2 आरोपी के विरूद्ध 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम नौगंवा में शुभम पटेल पिता विजय पटेल उम्र 26 साल निवासी ग्राम नौगंवा के यहां रेड कार्रवाई कर 63 लीटर देशी प्लेन मदिरा जब्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी तरह रोहनिया पेट्रोल पंप के पास शंकर प्रसाद यादव पिता स्व. रामस्वरुप यादव उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम पतौर चौकी ताला थाना मानपुर के कब्जे से 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, नरवार तिराहा में रोड किनारे रामेश्वर जायसवाल पिता रामप्रसाद जायसवाल उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम नरवार चौकी ताला थाना मानपुर के कब्जे से 12 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

Updated on:
8 Apr 2024, 3:55 PM IST
Published on: