Indian Railway : जिले के शहडोल-कटनी रेलखंड पर चलती ट्रेन से धुआं उठने के बाद आग की लपटें उठती देख रेलवे कर्मचारियों में मचा हड़कंप। दमकल दल की तत्परता से रेलवे का बड़ा हादसा टल गया।
Indian Railway :मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के शहडोल-कटनी रेलखंड पर स्थित बिरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां एक कोयले से लदी मालगाड़ी के तीन डिब्बों से अचानक धुआं उठने के बाद एकाएक आग लग गई। बता दें कि, मालगाड़ी शहडोल से कटनी जा रही थी। सबसे पहले मालगाड़ी के गार्ड की नजर डिब्बों से उठते धुएं पर पड़ी, उन्होंने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए रेलवे अफसरों को घटना की सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन दल ने जबतक आग बुझाने का प्रयास किया, मालगाड़ी के तीनों डिब्बों में आग की लपटें उठना शुरु हो गई। हलांकि, गार्ड की सूझबूझ और अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे रेलवे का बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
चलती ट्रेन से धुआं और आग की लपटें उठती देख रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण कोयले में गर्मी या घर्षण होना माना जा रहा है, हालांकि रेलवे इस मामले की स्पष्ट जांच में जुट गया है।
बताया जा रहा है कि, स्टेशन पर मौजूद गार्ड ने सबसे पहले कोयले से लदी मालगाड़ी के तीन डिब्बों से धुआ उठता देखा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रेलवे के अफसरों को दी। जानकारी लगते ही एक्शन मोड में आए अफसर अग्निशमन दल के साथ मौक पर पहुंचे, लेकिन कुछ ही मिनटों में डिब्बों से उठते धुएं ने आग का रूप धारण कर लिया। इसपर अग्निशमन दल ने कार्रवाई और तेज करते हुए पानी डालकर तीनों डिब्बों से उठना शुरु हुई आग की लपटों पर काबू पा लिया। वहीं, हादसे के दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों ने मालगाड़ी के लोको पायलट, गार्ड और दमकल टीम की तत्परता की खासा सराहना की। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ा रेल हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार हुई मालगाड़ी कोयला लेकर आगे की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के बीचों - बीच स्थित डब्बों से धुआं निकलता दिखाई दिया। लोको पायलट और गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी और मालगाड़ी को बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। समय रहते ट्रेन रोक दिए जाने और तत्काल आग बुझाने का प्रय़ास शुरु करने से रेलवे का बड़ा हादसा टल गया।
मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्टेशन कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और लोगों को डब्बों से दूर किया गया। वहीं नगरपालिका की दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दमकल दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों ने लोको पायलट, गार्ड और दमकल टीम की तत्परता की सराहना की है। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।