
उमरिया. विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कर्बला शरीफ में पोशाई मजारे पाक पर चादर पोशी की गई। आलीमों द्वारा नातिया कलाम पेश किया गया। इसके बाद फातिहा पढक़र सिन्नी व लंगर तकसीम किया गया। लोगों द्वारा मजारे पाक पर अकीदत के फूल चढ़ाए गए व हक में दुआएं मांगी व बुजुर्गानेदीन के कारामात के फैज से मालामाल हुये। गौरतलब है कि बुजुर्गानेदीन के चाहने वाले काफी दूर दराज से आकर मन्नते पूरी होने पर चादर चढ़ाते है एवं अपने मोहब्बत का सबूत पेश करते है। विगत 27 वर्षो से उर्स का बदस्तूर सिलसिला जारी है। किसी ने ठीक ही कहा है कि झोलियां सबकी भरती जाती है पर देने वाला नजर नही आता। ज्ञात हो कि इसके पूर्व इमामबाड़ा परिसर से कमेटी व बाबा हुजूर के चाहने वालो ने ढोल बाजे के साथ चादर पोसी के लिए जुलूस के रूप में नगर का भ्रमण करते हुए कर्बला शरीफ पहुंची। जहां मजार पर चादर चढ़ाई गई।
उमरिया/बिरसिंहपुर पाली. जिले सहित पाली ब्लाक से कांग्रेस की जनचेतना यात्रा निकाली गई। नगर के गांधी चौक से यह यात्रा सर्व प्रथम सगरा मंदिर रोड होते हुए स्टेशन से गुजरते हुए गतंव्य स्थान की ओर कूच कर गई। इसी तरह पाली नगर में अम्बेडकर चौक साई मंदिर से कॉग्रेस जनचेतना यात्रा का शुभारंभ किया गया। जो की माता बिरासिनी का आशीर्वाद लेकर नगर के मुख्य मार्ग से होकर ग्राम गोरैया, मालियागुड़ा, मंगठार, लखनपुरा, सुन्दरदादर, तिवनी से होकर ग्राम मुदारिया तक संचलित रही। यात्रा में ब्लॉक पाली के अन्य ग्रामीण अंचलों तक जाकर देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के वादा खिलाफी व किसान वर्ग युवा वर्ग छात्रों व महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार व आए दिन बढ़ रहे डीजल पेट्रोल, रसोई गैस के बढ़ रहे दामो के खिलाफ आम जन-जन तक इस भ्रष्ट शासन व्यवस्था के करनी व कथनी में अंतर को बताया गया। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व विधायक शकुंतला प्रधान, सावित्री सिंह, मनोहर मरावी, अमृत लाल यादव, मो. नईम, अशोक गौटिया, पूर्व विधायक अजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव खण्डेलवाल, ब्लॉक मानपुर अध्यक्ष बलवंत सिंह, मानपुर जनपद अध्यक्ष रामकिशोर चतुर्वेदी, लालबहादुर सिंह, केके मिश्रा, अधिवक्ता अजय शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य तिलकराज सिंह, अमरु कोल, पार्षद कृष्णकांत अवधिया, सिया बाई, बलराम प्रजापति, चंद्रभान सिंह, भारतेन्दु सिंह, राकेश शिवहरे, राजेन्द्र प्रताप सिंह, दिलीप महरा एवं आमजन उपस्थित रहे।