उमरिया

चना बेचकर जताया विरोध

चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे वाणिज्यिक अधिकारी

2 min read
Feb 23, 2018
Protest by selling gram

उमरिया. संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे प्रदेश सरकार के खिलाफ नए-नए तरीके अपनाकर अपना रोष प्रकट कर रहे है। कलेक्ट्रेट परिसर के सामने हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने गुरुवार को दस रुपये प्लेट चना बेंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सबसे बड़ी भूल कमल का फूल रहा। अगर प्रदेश सरकार समय रहते हम लोगों की समस्या नहीं सुन रही तो इसका परिणाम ठीक नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर जाने से जिला चिकित्सालय की हालत भी बद से बदतर होती जा रही है। जिला चिकित्सालय में तीन डॉक्टर संविदा पर है। जिनके हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए पैरामेडिकल स्टाफ का सहारा लिया जा रहा है, जिसमें लगभग बीस पैरामेडिकल स्टाफ को बुलाया गया है। सिविल सर्जन की माने तो रोगियों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न हो, इसके लिये यह कदम उठाये गये हैं। प्रदेश का सबसे अधिक राजस्व देने वाले विभाग के कार्यपालिक अधिकारी सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी, वाणिज्यिक कर निरीक्षक और कराधान सहायक लगातार चौथे दिन भी प्रदेश व्यापी हड़ताल पर रहे। गुरुवार को मप्र वाणिज्यिक कर राजपत्रित अधिकारी संघ सदस्य एवं सहायक आयुक्त प्रकाश सिहं एवं देवेन्द्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचकर इनकी मांगों का नैतिक समर्थन शीघ्र पूरा करने की मांग की। ज्ञातव्य हो कि वेतन विसंगति दूर किये जाने की मांग को लेकर तीनो संवर्ग के अधिकारी गत 19 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरने पर बैठे हुए है। बताया गया है कि हड़ताल के तात्कालिक प्रभाव राज्य शासन की वसूली न होने से प्रतिदिन 5.10 करोड का नुकसान आदि सहित हानि उठानी पड़ रही है और शासन द्वारा वेतन विसंगति की मांगों पर जल्द से जल्द विचार न किया गया तो शासन के राजस्व में अत्यधिक नुकसान होगा। हड़ताल में कई वाणिज्यिक अधिकारी शामिल रहे।
मार्च से चलेगा जलाभिषेक अभियान
उमरिया. आगामी माह मार्च से जल अभिषेक अभियान ग्राम पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तरीय जल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम को नोडल अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को क्षेत्र का समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है। अभियान के दौरान सामाजिक जुड़ाव और वातावरण का निर्माण कराया जायेगा।
उमंग एप से मिलेगी पेंशन की जानकारी
उमरिया. भारत सरकार द्वारा पेंशन संबंधी जानकारी प्राप्त करने संबंधी उमंग एप प्रारंभ किया गया है। इसके माध्यम से सभी नियोक्ता कर्मचारी तथा पेंशनरों को पास बुक देखना, ऑन लाईन दावा फॉर्म भरना, फॉर्म की स्थिति का पता करना, संस्थान द्वारा जमा राशि का विवरण प्राप्त करना, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

मिले ट्रैक्टर तो खिले चेहरे, तीन किसानों को मैसी ट्रैक्टर के नए मॉडल टनर की चाबियां सुपुर्द की गई।
Published on:
23 Feb 2018 05:38 pm
Also Read
View All