24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिले ट्रैक्टर तो खिले चेहरे, तीन किसानों को मैसी ट्रैक्टर के नए मॉडल टनर की चाबियां सुपुर्द की गई।

मिले ट्रैक्टर तो खिले चेहरे, तीन किसानों को मैसी ट्रैक्टर के नए मॉडल टनर की चाबियां सुपुर्द की गई।

2 min read
Google source verification
patrika

खण्डार में किसानों को चाबी सौंपत शो रूम के प्रतिनिधि।

गंगापुरसिटी. गहलोत टै्रक्टर के खण्डार स्थित शोरूम पर बुधवार को डिलीवरी उत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर तीन किसानों को मैसी ट्रैक्टर के नए मॉडल टनर की चाबियां सुपुर्द की गई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। गहलोत ट्रैक्टर्स के निदेशक सीएल सैनी ने यहां बताया कि किसान सीताराम गुर्जर बाजोली, मुकेश कुमार सांवटा व कमलेश गुर्जर डाबिच को चाबी सुपुर्द की गई।

प्रबंधक माधौसिंह राठौड़ ने बताया कि इस ट्रैक्टर का ट्रॉली के काम में भी लिया जा सकता है साथ ही खेती बाड़ी में अच्छा है। फील्ड ऑफिसर सौरभ खत्री ने किसानों को नए मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर बृजमोहन मीणा, जगदीश चौधरी मौजूद थे। प्रबंधक ने बताया कि किसानों के लिए नए शो रूम में फ्री सर्विस 24 फरवरी तक रहेगा। उन्होंने बताया कि सर्विस के लिए चेन्नई से प्रशिक्षित मैकेनिकों की निुयक्ति की गई हैं। इससे किसानों को मौके पर ही फायदा मिल रहा हैं।

जम्बो की 21 नई शाखाएं खुली
वक्ताओं ने कहा हर वर्ग को मिलेगा फायदा
सवाईमाधोपुर. राजस्थान की प्रतिष्ठत कंपनी जम्बो फिनवेस्ट प्रा.लि. की बुधवार को देश के विभिन्न राज्यों में 21 नवीन शाखाओं की शुरूआत हुई। इन सहित 126 शाखाओं हो चुकी हैं। बुधवार को राजस्थान की जोधपुर मारवाड़ जंक्शन पाली रेवदर एवं महाराष्ट्र की कटराज आकुर्डी, खराड़, पुणे, सिन्नर, नासिक, संगमनेर, अहमदनगर शाखाओं का शुभारम्भ अजय गु्रप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने फीता काटकर किया।

वहीं बांसवाड़ा सागवाडा, डंूगरपुर व दिल्ली शाखाओं की शुरूआत कंपनी के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अजय सिंह ने किया। इटावा, अंता व सांगोद शाखाओं का अजय गु्रप के निदेशक विशाल अजय सिंह ने किया। रामगढ,पचवारा, बहरोड़ शाखाओं का क्रेडिट हैंड सूरत सिंह शेखावत तथा दलोतनिम्बाहेडा एवम मांडलगढ़ शाखाओं की शुरूआत कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश सोनी ने किया। इस मौके पर चैयरमेन अजय सिंह ने जंबो के मिशन को स्पष्ट करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों व छोटे व्यापारियों दुकानदारों तथा ग्रामीण उद्यमियों को आसन शर्तों पर तत्काल ऋण प्रदान करना कंपनी की प्राथमिकता है

ुंउन्होंने कहा कि हमारे प्रयासों से लोगों का जीवन खुशहाल हो, रहन सहन का तरीकों में सुधार हो लोग अपने बच्चों के भविष्य को संवारे, ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण हो, गावों से शहरों की और पलायन पर अंकुश लगेगा। उद्घाटन कार्यक्रमों में में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया एवं कंपनी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। अंत में संजय गर्ग ने सभी को आभार जताया।