उमरिया

तेज हवा के साथ बारिश, गिरे ओले

तहसीलदार ने किया अवैध कब्जाधारियों को बेदखल

2 min read
May 14, 2018
Rain accompanied by strong winds, wetlands

उमरिया. रविवार की दोपहर अचानक मौसम में बदलाव आया और हल्की बारिश के साथ कुछ देर तक छोटे-छोटेे ओले गिरे। वहीं ठंडी तेज हवा चलने से घंटो बिजली बंद रही। मौसम के इस बदलाव से लोगों ने ठंडक महसूस किया और हवा के कारण बिजली की कमी उतनी नहीं खली। लोगों ने मौसम का मिजाज देखकर तेज आंधी और तूफान अनुमान लगाया, लेकिन तेज अंधड़ तो नहीं चला वर्षा अवश्य रुक गयी। इस दौरान बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। जिससे कार्यालयीन व व्यवसायिक कामकाज प्रभावित हुये। इसके अलावा बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिली।
मानपुर. तहसील मानपुर अंतर्गत ग्राम बिजौरी के फरियादी शिव प्रसाद गुप्ता पिता रनमत गुप्ता की स्वामित्व की भूमि आराजी खसरा नंबर 1736/1/ग/ व 1735/9 पर अवैध कब्जा धारी राजेश पिता जनार्दन प्रसाद के द्वारा कई वर्षों से पान ठेला रख कर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। जिस पर फरियादी शिव प्रसाद गुप्ता ने तहसील मानपुर में अवैध कब्जा हटाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था राजस्व प्रकरण क्रमांक 77/आ-70/2014-15 आदेश दिनांक 28 फरवरी 2017 को बेदखल आदेश तहसीलदार के द्वारा किया गया। जिसके क्रियान्वयन में तहसीलदार मानपुर रमेश परमार ने आवेदक के आवेदन में विचार विमर्श करते हुए राजेश सिंह पिता जनार्दन सिंह के अवैध कब्जा को बेदखल कराने हेतु टीम गठित की। जिस पर बीते 10 मई 018 को नायब तहसीलदार सुशील कुमार भदौरिया, राजस्व निरीक्षक विष्णु प्रजापति, हल्का पटवारी बिजौरी अवधेश सोनी, हल्का पटवारी दुलहरा अशोक सिंह तथा थाना प्रभारी मानपुर अनूप सिंह की पुलिस टीम गठित कर अवैध कब्जा हटाने के आदेश के परिपालन मे फरियादी शिव प्रसाद गुप्ता की भूमि से अवैध कब्जा हटाकर भूमि स्वामी को कब्जा सौंप दिया गया तथा अनावेदको को सख्त हिदायत दी गई थी कि वह किसी प्रकार अवैध कब्जा नहीं करेगा अथवा अपराध की श्रेणी मानते हुए उन लोगो के ऊपर कार्यवाही की जाएगी। 28 फरवरी 2017 को बेदखल आदेश तहसीलदार के द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें

पक्षकारों को दी गई कानून विधि की जानकारी

Published on:
14 May 2018 05:58 pm
Also Read
View All