उमरिया

खजुराहो जा रहे यात्रियों का वाहन सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराया, सात लोग घायल, एक महिला की मौत

एनएच 43 में बरम बाबा के समीप हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय उमरिया किया गया रेफर

less than 1 minute read
Nov 24, 2025
एनएच 43 में बरम बाबा के समीप हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय उमरिया किया गया रेफर

नेशनल हाइवे-43 में चंदिया थाना क्षेत्र के बरम बाबा ढाबा के पास रविवार की सुबह हुए सडक़ हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। सभी यात्री खजुराहो जा रहे थे उमरिया में हादसे का शिकार हो गए। सुबह लगभग 5.30 बजे तूफान फोर व्हीलर वाहन सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराया गया।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फोर व्हीलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय उमरिया के लिए रवाना किया गया। चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी घायलों का उपचार जारी है, घटना स्थल जिला मुख्यालय उमरिया से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एन एच -43 पर यातायात प्रभावित भी हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों में सुजीत गोस्वामी उम्र 39, हजारीलाल माली उम्र 47, शंकर मंगल उम्र 64, जयंती घोष उम्र 55, भारती माली उम्र 45, सौरभ माली उम्र 55, शकील मंडल उम्र 56 शामिल है।

Published on:
24 Nov 2025 04:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर