उमरिया

ज्वायफुल लर्निंग से दक्षता उन्नयन में आई गति

उद्योग स्थापित करने के लिए बेरोजगारों को अवसर
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 5:31 PM IST
Speed in efficiency upgrading from Zaiful Learning
Speed in efficiency upgrading from Zaiful Learning

उमरिया. मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा नये शिक्षा सत्र का प्रारंभ गत 02 अपै्रल से ज्वायफुल लर्निंग से किया गया है। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शालाओं में परम्परागत पाठ्य पुस्तकों के व्याख्यान पद्धति के विरूद्ध निर्धारित गतिविधियों के अनुसार विषय वस्तु से जोड़ा जा रहा है। गतिविधियॉ भी ऐसी कि बच्चों को यह एहसास भी नही होता कि वो पढ़ाई कर रहे है बल्कि उनके लिये वह खेल है। किन्तु प्रशिक्षित शिक्षक इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में अक्षर ज्ञान, समझ, अकों की समक्ष व ज्यामितीय आकृतियों की पहचान व समझ से जोड़ रहे है। प्रारंभ में तो बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में अति न्यून रही, इसका कारण शायद परम्परा के विपरीत सत्र का प्रारंभ अपै्रल में होना ही माना जा रहा है, किन्तु बच्चों के द्वारा जैसे-जैसे ज्वायफुल लर्निंग के तहत की जाने वाली गतिविधियां अन्य बच्चों और अभिभावकों तक पहुंची तो धीरे-धीरे विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति में भी इजाफा हुआ है। नवीन शिक्षा सत्र में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कई गतिविधियों के माध्यम से पाठ्यगत शिक्षण को समझने की पहल की गयी है। इसी के अन्तर्गत पाठ की कहानियों को समझने के लिए एक गतिविधि है। सामान्य वस्तुओं से कहानी का जुड़ाव प्राथमिक शाला सेहराटोला जन शिक्षा केन्द्र नौरोजाबाद ने स्कूल कहानी को बच्चों के साथ साझा किया। स्कूल चले हम अभियान की जिलो में सुस्त शुरूआत का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर माल सिंह ने 12 अप्रैल को जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला परियोजना समन्वयक, समस्त संकुल प्राचार्य, बीआरसीसी, बीईओ व जनशिक्षकों की समीक्षा बैठक लेकर अभियान के विधिवत संचालन हेतु सख्त निर्देश दिये थे। कलेक्टर की फटकार के बाद शिक्षा अमले की नींद खुली और प्रत्येक विद्यालयों में अब उपस्थित एवं गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनकी मानीटरिंग भी की जा रही है।
उमरिया. जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मप्र पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कलयाण विभाग, जिला पंचायत, नगर पालिका, ग्रामोद्योग विभाग, आदिवासी वित्त एवं विकास निगम, जिला अन्त्यावासी सहकारी विकास समिति,उद्याानिकी पशु पालन मत्स्य पालन कृ षि के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री कृषक योजना एवं, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ केवल नवीन उद्यमों की स्थापना हेतु देय होगा योजनान्तर्गत उद्यमी के प्रशिक्षण का भी प्रावधान होगा। योजना की परियोजना लागत 10 लाख से दो करोड़ रुपये होगी। मुख्यमंत्री कृषक योजना का लाभ केवल पुत्र-पुत्री द्वारा नवीन उद्यमों के स्थापना हेतु देय होगा। आवेदक के पास माता पिता के पास कृषि भूमि होना अनिवार्य है। परियोजना लागत 50 हजार से 10 लाख रूपये तक होगी। मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत समाज के सबसे गरीब वर्ग को कम लागत के उपकरण तथा कार्यशील पूजी उपलब्ध कराई जायेगी। योजना का लाभ केवल नवीन उद्यमों की स्थापना हेतू देय होगा परियोजना लागत अधिकतम 50 हजार होगा।

Published on: