भाषणबाजी पर कांगे्रस ने जताई आपत्ति, सौंपा ज्ञापन
उमरिया/घुनघुटी. कांगेे्रस की सामाजिक जन चेतना एवं परिवर्तन यात्रा गत दिवस घुनघुटी पहुंची। इस दौरान बताया गया कि भाजपा के 15 साल भारी अब परिवर्तन की बारी है। मानपुर विधानसभा क्षेत्र 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार की मनमानियों की वजह से प्रदेश के संविदा कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व आशा कार्यकर्ताओं सहित गांव के किसान व मजदूर सहित प्रदेश का नागरिक भी खासा परेशान है। मजदूर रोजगार के लिए भटक रहा है। किसान श्रवण की धार से आत्महत्या कर रहा है। चौहान की सरकार गोली चलवा रही है। नर्मदा यात्रा का विरोध करने वाले साधु संतों की आवाज दबाने के लिए उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया। आदिवासी व पिछड़ा वर्ग सहित आम नागरिक ों के लडक़े बेरोजगारी की राह पर भटक रहे है। इन्ही सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा जन चेतना एवं परिवर्तन यात्रा निकाली गई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक शकुंतला प्रधान, जिला पंचायत सदस्य तिलकराज सिंह, जनपद उपाध्यक्ष जीवनराम सिंह, हेमनाथ बैगा, देवा नायक, जीवन बैगा व अंजनी मिश्रा उपस्थित रहे।
उमरिया. कांग्रेस ने परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर में लाउडस्पीकर लगा कर भाषणबाजी करने पर घोर आपत्ति जताते हुए इसके खिलाफ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कांग्रेस ने भाजपा पर छात्रों के भविष्य के सांथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को विरोध करने का हक है। उन्होंने कहा कि यह अनशन किसी अन्य स्थान पर भी किया जा सकता था, लेकिन जानबूझकर यह जगह चुनी गई। इससे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में तनाव और गुस्सा व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, केपी सिंह, मो. नासिर, दुर्गा गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक
उमरिया. मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव एवं राज्य विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया की ‘न्याय यात्रा’ के संदर्भ में जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मो. नईम ने बताया कि बैठक में यात्रा प्रभारी एवं पूर्व विधायक नित्यनिरंजन खम्परिया, पूर्व विधायक अजय सिंह, जिला और ब्लॉक के अध्यक्षगण उपस्थित रहेंगे।