Hot winds begin to blow from Thar Desert: मौसम विभाग के अनुसार थार मरुस्थल से गर्म हवाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। गंगा के मैदानी भागों पर इसका असर दिखाई पड़ेगा। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
Hot winds begin to blow from Thar Desert: आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार हवाओं ने भी अब अपनी दिशा बदल दी है। कानपुर मंडल के जिले औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात और उन्नाव सहित आसपास के जिलों में थार मरुस्थल से गर्म हवाओं का आना शुरू हो गया है। गंगा के मैदानी भागों में गर्म हवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर दी है। अब दिन में भी तापमान के क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। आज दिन में अचानक आसमान में बादल आ गए। यह बादल पॉकेट में अपना असर दिख रहे हैं। जिससे लोगों को धूप से राहत मिल रही है। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आज बांदा का तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य क्षेत्रों में बादल ने तापमान को नियंत्रित करने का भी काम किया।
उन्नाव के मौसम में अचानक परिवर्तन आया और देखते-देखते आसमान में काले बादल छा गए। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ा, दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे, कभी-कभी धुंध और धुएं का असर दिखाई पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर अपना असर दिखाएंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा हो सकती है। बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर अपना असर दिखाएंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल रविवार का तापमान 25 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि सोमवार 20 अप्रैल का तापमान 25 से 41, मंगलवार 21 अप्रैल का तापमान 24 से 41, बुधवार 22 अप्रैल का तापमान 25 से 42 डिग्री, गुरुवार, 23 अप्रैल का तापमान 25 से 45 डिग्री और शुक्रवार 24 अप्रैल का तापमान 26 to 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। सोमवार 20 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।