उन्नाव

दर्दनाक घटना: धान रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे मां-बेटे करंट लगने से मौत, नानी की हालत गंभीर

Mother and son died due to electric shock in farm उन्नाव में धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे मां-बेटे और नानी करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि नानी की हालत गंभीर बनी है। घटना को लेकर प्रशासन के प्रति लोगों में नाराजगी है।

2 min read
Jul 02, 2025

Mother and son died due to electric shock in farm उन्नाव में धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे मां-बेटे और नानी करंट की चपेट में आ गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया। आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मां बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि नानी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि सरकारी नलकूप से पानी लेते समय करंट खेत की सुरक्षा की लगाएं गए लोहे के तारों में दौड़ गया। इसकी शिकायत कई बार की गई। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। घटना आसीवन थाना क्षेत्र की है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के खरगौरा में आज बुधवार को उस समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब 30 वर्षीय रवि पुत्र रामराज अपनी 50 वर्षीय मां माया और 64 वर्षीय नानी शिवरानी पत्नी श्याम लाल निवासी दर्शन खेड़ा माजरा फाजिलपुर कोतवाली सफीपुर के साथ खेत पर गया था। सभी धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे थे। इसी दौरान सरकारी नलकूप से पानी लिया जा रहा था। बताते हैं सरकारी नलकूप में करंट उतरने के कारण खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के तार में करंट दौड़ गया। जिसके संपर्क में आने से तीनों ही छटपटाने लगे।

सीएचसी में भर्ती कराया गया

यह देख मौके पर काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लेकिन करंट के डर के कारण कोई खेत में उतरा। नलकूप बंद करने के बाद लोग खेत में गए और उन्हें बाहर निकाल कर लाया गया। सफीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने रवि और माया को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवरानी का इलाज चल रहा है। जिनकी हालत गंभीर बताई आती है।

मां बेटे की मौत से घर में मचा कोहराम

मृतक का माया के चार बेटों में रवि सबसे बड़ा था। घर में बब्लू, बहादुर, विकास तीन अन्य पुत्र भी है। जबकि रवि की दो बेटियां नैंसी, आरोही और एक बेटा भी है। पत्नी आरती सहित सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। एक साथ घर में दो मौतें होने से घर में कोहराम मचा है। जबकि शिवरानी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

सरकारी नलकूप से आया करंट

घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि सरकारी नलकूप में बिजली वायरिंग में खराबी की जानकारी कई बार विभाग को दी गई। लेकिन ठीक नहीं कराया गया। जिसके कारण मां बेटे की मौत हुई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आसीवन थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

क्या कहती है आसीवन थाना पुलिस?

आसीवन थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आसीवन थाना पुलिस के अनुसार शुरुआती तौर पर करंट लगने से मौत होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुख्ता जानकारी होगी। बिजली विभाग से भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। नलकूप की तकनीकी स्थिति की जांच की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर