उन्नाव

उन्नाव में छठ महापर्व: गंगा घाट पर उमड़ेगी भक्तों की भीड़, प्रशासन अलर्ट, DM-SSP पहुंचे मौके पर

Chhath Mahaparv: उन्नाव में छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम और एसएसपी ने गंगा घाट स्थित आनंद घाट और मिश्रा घाट का निरीक्षण किया। गोताखोरों से लेकर सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 5:46 PM IST
घाट का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस
घाट का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

Unnao Chhath Mahaparva 2026: उन्नाव में छठ महापर्व के अवसर पर गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। भीड़ की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने गंदगी देखकर नाराज की व्यक्त की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गोताखोरों से लेकर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बारासगवर थाना क्षेत्र स्थित घाट का निरीक्षण करते सीओ बीघापुर, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

डूबते और चढ़ते सूर्य को दिया जाता है अर्घ्य

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कानपुर से सटे शुक्लागंज स्थित गंगा घाट के किनारे डूबते और चढ़ने सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने प्रशासनिक अम्ल के साथ गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

घाट का निरीक्षण करते डीएम-एसएसपी, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

गंदगी देख व्यक्त की नाराजगी

इस मौके पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था को देखा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और गंगा के जल के विषय में जानकारी प्राप्त की। ‌ शुक्लागंज में मिश्रा घाट और आनंद घाट पर छठ पूजा की रौनक बिखरती है।

जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा। गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नगर पालिका और संबंधित विभागों को तत्काल सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घाटों पर पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की व्यवस्था, सीसीटीवी से निगरानी को लेकर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पहले से पूरी की जाएं। घाटों पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

पार्किंग, पेयजल, शौचालय की भी होगी व्यवस्था

पार्किंग, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा की भी व्यवस्था करने को कहा गया। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छठ से पहले सभी तैयारियां पूरी हो जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार तथा पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

Updated on:
10 Nov 2026, 5:46 PM IST
Published on: