7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027: संशोधित कार्यक्रम जारी, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट का प्रकाशन

Revised Schedule For Special Summary Revision Of Voter List: उन्नाव में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।‌ जिसके अनुसार मतदाता सूची में संशोधन का अवसर मिल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 7 Nov 2026, 7:52 PM IST

पन्नालाल हाल में बैठक (फाइल फोटो), फोटो सोर्स- उन्नाव सूचना विभाग

पन्नालाल हाल में बैठक (फाइल फोटो), फोटो सोर्स- उन्नाव सूचना विभाग

Revised Schedule For Special Summary Revision Of Voter List-2027 Released: उन्नाव में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने गलत नाम सही करने या अन्य संशोधन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के दौरान बीएलओ जिले के सभी 2648 मतदान केंद्रों में उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। नए मतदाताओं को जोड़ने का भी अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी है। ‌

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 से संबंधित संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आयोग से संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। जिसके अनुसार निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन 17 नवंबर को जिले के सभी 2648 मतदेय स्थलों पर किया जाएगा।

दावों का निस्तारण 28 दिसंबर को

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मतदान केंद्रों के युक्तिकरण, पुनर्व्यवस्थापन का कार्य 2 नवंबर तक पूरा हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक है। इस दौरान मतदाता अपना नाम जुड़वाने, नाम कटवाने या नाम में संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा।

अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी को

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर ही कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

प्रथम बार मतदाता बनने वालों के लिए विशेष अभियान

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गौंड ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त 2648 मतदेय स्थलों पर 21 नवंबर शनिवार, 22 नवंबर रविवार, 28 नवंबर शनिवार एवं 29 नवंबर रविवार को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में बीएलओ मौजूद रहकर नए मतदाताओं के फॉर्म भरवाएंगे। उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जायेगा।

अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता सूची में नाम जुड़वाना मुश्किल

प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, अधिकारियों और आम जनता से अभियान में सहयोग की अपील की है। मतदाताओं से कहा गया है कि वे 17 नवंबर को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि नाम छूटा हो, गलत हो या स्थानांतरण कराना हो तो निर्धारित अवधि में ही आवेदन करें। विशेष अभियान तिथियों पर बूथ पर जाकर मतदाता सूची से संबंधित सभी कार्य निःशुल्क कराया जा सकता हैं। अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता सूची में नाम जुड़वाना मुश्किल होगा।