6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव: तीन दिनों का रूट डायवर्जन, धनतेरस-दीपावली पर कमर्शियल वाहनों की नो एंट्री

Unnao Traffic Diversion: उन्नाव में धनतेरस और दिवाली त्योहारों के दौरान रूट डायवर्जन लागू किया गया है जो 3 दिनों तक चलेगा। ‌
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 6 Nov 2026, 7:59 AM IST

उन्नाव में रुट डायवर्जन, फोटो सोर्स- पत्रिका

उन्नाव में रुट डायवर्जन, फोटो सोर्स- पत्रिका

Unnao City Route Diversion: उन्नाव में धनतेरस और दिवाली त्योहारों को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है यह रूट डायवर्जन शहर के अंदर आने वाले मार्गो पर किया गया है गदन खेड़ा चौराहा, कानपुर, शुक्लागंज, हरदोई, लखनऊ के साथ शहर के अंदर से निकलने वाले वाहनों पर भी लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को रूप डायवर्जन को लेकर अलर्ट किया है। उन्होंने आईबीपी टंकी से गांधीनगर तिराहे तक के प्रमुख बाजारों की भीड़ को देखते हुए यह नियम लागू किया है।

कमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में धनतेरस और दीपावली पर्व को देखते हुए शहर के अंदर तीन दिनों का रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह 6 नवंबर से 8 नवंबर तक लागू रहेगा। दिवाली धनतेरस त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने यह रूट डायवर्जन लागू किया है।

भीड़ को देखते हुए लागू किया गया

यातायात पुलिस के अनुसार आमलोगों की सुविधाओं को देखते हुए यातायात के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिसके अनुसार तीन दिनों तक शहर के अंदर कई मार्गों पर ई-रिक्शा, ऑटो और कमर्शियल चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे तय रूट का ही पालन कर सहयोग करें,

गांधीनगर तिराहा आने पर प्रतिबंध

यातायात पुलिस के रूट डायवर्जन के अनुसार गांधी नगर तिराहा से शहर की ओर आने वाले ई-रिक्शा, ऑटो, कमर्शियल वाहनों को गदनखेड़ा चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसी प्रकार हरदोई ओवरब्रिज से आईबीपी चौराहे की ओर आने वाले वाहनों को प्रकाश गेस्ट हाउस की ओर भेजा जाएगा।

एसपी ऑफिस तिराहे पर भी प्रबंध

पुलिस अधीक्षक ऑफिस तिराहा से बड़ा चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को प्रकाश गेस्ट हाउस तिराहा, हरदोई ओवरब्रिज होते हुए लखनऊ बाईपास की ओर जाना होगा। हुसैन नगर चौराहा से आईबीपी चौराहे की ओर आने वाले वाहनों को छतुरिया कुआं से वापस कर दिया जाएगा।

भारी वाहनों के लिए भी प्रतिबंध

यातायात विभाग से जारी सूचना के अनुसार भारी और कमर्शियल वाहनों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। गदनखेड़ा चौराहा से शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को वकीलों के मैदान होते हुए नहरिया कट से मगरवारा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इसी प्रकार मगरवारा से गदनखेड़ा चौराहे की ओर आने वाले भारी वाहनों को नहरिया कट से वकीलों के मैदान होते हुए भेजा जाएगा। कमर्शियल वाहनों के लिए शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने आमलोगों से अपील की है कि धनतेरस और दिवाली के दौरान अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़ा न करें। रूट डायवर्जन के अनुसार वाहन चलाएं। प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न ले जाएं। रुट डायवर्जन का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षित और सुगम यातायात बनाए रखना है।