3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में शिव महापुराण कथा: पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- हम उत्तर प्रदेश वाले, हमें जो छेड़ता है उसे छोड़ते नहीं

Pandit Pradeep Mishra Shiv Purana Mahapuran Story: उन्नाव में शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो किसी को छेड़ते नहीं है लेकिन हमें जो छेड़ता है उसे छोड़ने नहीं है। ‌
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 3 Nov 2026, 5:23 PM IST

श्रोताओं का जन सैलाब और पंडित प्रदीप मिश्रा, फोटो सोर्स- फेसबुक पंडित प्रदीप मिश्रा

श्रोताओं का जन सैलाब और पंडित प्रदीप मिश्रा, फोटो सोर्स- फेसबुक पंडित प्रदीप मिश्रा

Pandit Pradeep Mishra Shiv Purana Mahapuran Story: उन्नाव में शिव महापुराण कथा में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश वाले हैं, हम किसी को छेड़ते नहीं है और हमें जो छेड़ता है उसे हम छोड़ते नहीं है। हम गंगा को उत्तर प्रदेश में सदा के लिए ला सकते हैं तो भोले बाबा को भी कैलाश पर्वत से ला सकते हैं। ‌पंडित प्रदीप मिश्रा बीघापुर के गौरी में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। 30 अक्टूबर से शुरू हुई साथ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का समापन 5 नवंबर को होगा। 5 नवंबर का शिव महापुराण कथा सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

शिव महापुराण कथा का पांचवा दिन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रदीप मिश्रा ने कहा कि शिव महापुराण कथा के केवल 2 दिन की बचे हैं। कल छठा दिन है जो कथा की शिवरात्रि का दिन होता है। इस मौके पर भक्तों का सैलाब उमड़ता है।‌ कल का दिन खास है। इसलिए सौ-डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी पर रहने वाले सभी भक्त शिव महापुराण कथा स्थल पर अवश्य आए। यहां कल शिवरात्रि की लीला का दर्शन अवश्य करें। ‌

रात भर भजन कीर्तन में झूमते हैं भक्त

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कथा स्थल पर रहने वाले भक्त रात भर नाम जाप करते हैं, कीर्तन करते हैं, उनके लीला का दर्शन करें। कल छठे दिन की कथा में भक्तों की भीड़ ज्यादा रहेगी। यहां की रज पूर्वजों तक का उद्धार करती है। यही शिव तत्व है। यहां बेलपत्र, रुद्राक्ष या प्रसाद का वितरण नहीं होता है। शिव महापुराण में आने वाले भोले के गणों की व्यवस्था शिवजी ही करते हैं जजमान नहीं कर सकता है। इतनी ज्यादा भीड़ होती है।

'मेरी जो मर्जी वह करूंगा'

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि लोग कहेंगे कि इतनी भीड़ है, वहां क्यों जा रहे हो, कीचड़ भी है। वह क्या मिलेगा? ऐसे लोगों को यही जवाब देना है कि मेरी जो मर्जी होगी मैं वहीं करूंगा। मैं तेरी क्यों सुनो मैं अपने दिल की सुनूंगा। दरअसल बीते दिनों हुई बारिश के कारण कथा स्थल पर कीचड़ हो गया था। जिला प्रशासन और आयोजक ने बालू डलवा कर कीचड़ को खत्म करवा दिया। इस पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने जिला प्रशासन और अरुण सिंह की तारीफ की।

'हम बनारस में गंगा लाने वाले'

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि काशी में पहले गंगा आती और जाती थी। लेकिन काशी में भक्तों का भाव इतना प्रबल हो गया कि भगवान शिव से कहकर गंगा को काशी में सदा-सदा के लिए विराजमान कर लिया। इसलिए उत्तर प्रदेश वाले छाती ठोक कर कहते हैं कि हम उत्तर प्रदेश वाले हैं। जब गंगा को ला सकते हैं तो कैलाश से महादेव को भी ला सकते हैं। हम किसी को छेड़ते नहीं है लेकिन हमें कोई छेड़ता है तो हम छोड़ते नहीं है।

'एक-एक लोटा जल का हिसाब भोले के पास'

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव त्रिकालदर्शी, औघड़ दानी, अविनाशी है। शिव के मंदिर में एक लोटा जल चढ़ाने जाते हो तो यह समझ लेना की दुख की घड़ी में भोले बाबा तुम्हारे दरवाजे खड़े मिलेंगे। आपके अकाउंट में कितने पैसे, कितने बंगले हैं यह आपको मालूम है। लेकिन कितनी सांसें बची है यह नहीं मालूम है। आखिरी समय में कुछ भी काम नहीं आता है। केवल एक लोटा जल ही काम आएगा। कथा के अंतिम दिन 5 नवंबर को सुबह 8 बजे कथा शुरू होगी, जो 11 बजे तक चलेगी।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश