5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में हर घर सोलर: अक्टूबर में 1206 घरों में लगाया गया, मार्च 2027 तक 18783 घरों का लक्ष्य

PM Surya Ghar Yojana: उन्नाव को पीएम सूर्य घर योजना में प्रदेश में आठवां स्थान मिला है। मासिक लक्ष्य में जिले को यह उपलब्धि मिली है। अक्टूबर महीने में 1209 सोलर पैनल लगाए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 5 Nov 2026, 5:30 PM IST

प्रमाण पत्र देते अधिकारी, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव

प्रमाण पत्र देते अधिकारी, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव

PM Surya Ghar Scheme: उन्नाव में हर घर सोलर पैनल लगाने की योजना में लक्ष्य से अधिक स्थापित किया गया है। मासिक लक्ष्य प्राप्ति में प्रदेश में जिले को आठवां स्थान मिला है। यूपीनेडा के परियोजना प्रभारी ने यह जानकारी दी है। जिला विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत बैंकों में लंबित आवेदन को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अभियान

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप लगाए जा रहे हैं। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में समीक्षा और योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। योजना के तहत उपभोक्ताओं को मिलने वाले सरकारी अनुदान, स्थापना प्रक्रिया, के बारे में पूछताछ की गई।

बिजली के बिल में आती है कमी

पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सोलर सिस्टम लगाने से बिजली बिल में काफी कमी और लोगों को मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है। यूपीनेडा परियोजना प्रभारी ने बताया कि जिले में मार्च 2027 तक 18783 सोलर रूफटॉप पैनल लगाने का लक्ष्य है। जबकि सितंबर से हर महीने 1096 संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अक्टूबर में जिले में 1209 संयंत्र लगाए गए हैं। जो लक्ष्य का 110 प्रतिशत है।

समय से लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास

परियोजना प्रभारी ने बताया कि मासिक लक्ष्य पूर्ति में उन्नाव को प्रदेश में 8वां स्थान मिला है। आगामी महीनों में भी इसी गति को बनाए रखने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। जिससे समय से लक्ष्य को हासिल किया जा सके। बैंकों में लोन के लिए लंबित आवेदनों का मामला भी उठा। जिला विकास अधिकारी ने बैंकों के प्रतिनिधियों को लंबित ऋण पत्रावलियों का तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। डिस्कॉम और पोलारिस कंपनी के अधिकारियों को भी लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निपटाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी लाभार्थी का काम कागजी अड़चनों के कारण नहीं रुकना चाहिए।

क्या कहते हैं डीडीओ?

जिला विकास अधिकारी ने लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने लोगों से अपील की कि पीएम सूर्य घर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अपने घरों पर सोलर सिस्टम लगवाकर बिजली बिल से राहत पाएं। यह योजना न सिर्फ आम लोगों के लिए फायदेमंद है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ा कदम है। बैठक में यूपीनेडा परियोजना प्रभारी, विद्युत वितरण खंडों के अधिशासी अभियंता, अग्रणी जिला प्रबंधक, आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश