उन्नाव

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसा: दिल्ली से आजमगढ़ जा रही बस-ट्रक में टक्कर, 23 यात्री घायल

Agra Lucknow Expressway Bus Accident: उन्नाव के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से आजमगढ़ जा रही बस और ट्रक में टक्कर हो गई। ‌23 यात्री के घायल हैं। जिनमें कई की हालत गंभीर है।
2 min read
May 17, 2026
बस और ट्रक में टक्कर, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Agra Lucknow Expressway bus accident: उन्नाव के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उसे समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब तेज रफ्तार बस और ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि मौके पर कोहराम मच गया। बस में बैठी सवारी में चीख-पुकार मच गई। 23 लोगों के घायल होने की खबर है। ‌हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी।‌ घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की है।

रविवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। जब दिल्ली से आजमगढ़ जा रही बस ने ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर कोहराम मच गया। घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। अचानक टक्कर लगने से चीख-पुकार मच गई।

पुलिस और यूपीडा की टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस और यूपीडा की टीम ने राहत अभाव कर चलाया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ में भर्ती कराया गया। जिनमें चंद्रवादी शुक्ला निवासी अमेठी, नारायण दत्त निवासी आजमगढ़, देवेन्द्र द्विवेदी निवासी सुल्तानपुर, श्रद्धा पांडे, संजय पांडे, मुन्नी देवी निवासीगण लखनऊ, सचिन सिंह निवासी जौनपुर, आयुष मिश्रा निवासी गाजियाबाद, श्वेता पांडे निवासी लखनऊ, सौरव त्रिपाठी संतोष आदि शामिल है।

घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया

सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जिनमें से सात की गंभीर हालत को देखते हुए सात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यात्रियों के अनुसार हादसे के समय बस करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चल रही थी। ड्राइवर को झपकी लगने के कारण ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद यातायात भी रुक गया।

बस में स्मार्ट सुरक्षा सिस्टम

मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्य चलाया गया। यूपीडा की टीम ने बचाव कार्य में सहयोग किया। एंबुलेंस के माध्यम से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बस-ट्रक की टक्कर में करीब 23 यात्री घायल हैं, अन्य घायलों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि बस में स्मार्ट सुरक्षा सिस्टम लगा था।‌ जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

Updated on:
17 May 2026 09:55 am
Published on:
17 May 2026 09:07 am