उन्नाव

2019 लोकसभा चुनाव – अखिलेश यादव के लिए सबसे चुनौती, दिखाया दमखम

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में उत्साह हुई जमकर नारेबाजी  

2 min read
Oct 01, 2018
2019 लोकसभा चुनाव - अखिलेश यादव के लिए सबसे चुनौती, दिखाया दमखम

उन्नाव. योगी शासन में आम आदमी सुरक्षित नहीं है। राह चलते लोगों को गोली मारी जा रही है। भाजपा सरकार ने पुलिस हिंसात्मक हो चुकी की है। जनता को न्याय नहीं मिल रहा है। समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव ने उक्त विचार व्यक्त करके एक तरफ जहां भाजपा पर हमलावर हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव के खेमे में हलचल पैदा कर दी है। जनपद सीमा में हुआ स्वागत शिवपाल सिंह यादव के लिए राजनीतिक पकड़ दिखाने का अवसर था। जनपद सीमा में उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नवाबगंज में एक सभा का भी आयोजन किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी अपने अधिवक्ता समाज के साथ मिलकर शिवपाल यादव की अगवानी की। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने एससी एसटी एक्ट पर भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर भाजपा से जनता को धोखा दे रही है।


समाजवादी सेकुलर के कार्यकर्ता उतरेंगे सड़क पर

शिवपाल यादव ने कहा कि जनता को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन किया गया है। यह पार्टी लोकसभा चुनाव में वर्तमान सरकार को उखाड़ फेकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस राह चलते लोगों को गोली मार रही है। जनता को न्याय दिलाने के लिए सेकुलर मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे विवेक तिवारी हत्याकांड को बोलते हुए पूर्व मंत्री ने बताया कि विवेक तिवारी हत्याकांड काफी शर्मनाक है नेतागण पीड़ित परिवार से मुलाकात तक नहीं की और से आरोपी सिपाहियों को बचाने में यह घटना प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर की स्थिति को बता रहा है योगी शासन में प्रदेश की पुलिस हिंसात्मक हो चुकी है इस मौके पर राष्ट्रीय मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह दिलीप यादव ने शिवपाल सिंह का स्वागत किया इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला ने भी आगामी लोकसभा शिवपाल सिंह को जिताने का वादा किया अधिवक्ताओं के समूह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता समूह भी मौजूद थे।

Published on:
01 Oct 2018 07:25 pm
Also Read
View All