उन्नाव

अखिलेश यादव ने कहा, जिससे भगवान राम नाराज हो जाए उसका कुछ नहीं हो सकता

चित्रकूट में भाजपा की हार पर अखिलेश यादव ने कहा, पहले लोकसभा और विधानसभा में की गई संकल्प पत्रों में किए गए वादों का हिसाब दे।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2017, 7:53 PM IST
akhilesh yadav
akhilesh yadav

उन्नाव. चित्रकूट भगवान राम की नगरी हैं और भगवान राम जिनसे नाराज हो जाएं, उनका कुछ नहीं हो सकता है। चित्रकूट में भाजपा की हार इस बात का प्रमाण है। लखनऊ से कानपुर जाते वक्त समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के स्वागत के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि चित्रकूट का रिजल्ट भाजपा के लिए उलटी गिनती का काम करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के निकाय चुनाव से पहले आय घोषणा पत्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले पुराने घोषणा पत्र का हिसाब दें कि उन्होंने कितने स्मार्ट सिटी बनाए हैं और क्या क्या काम किया है।

भाजपा सिर्फ नफरत की बात करती है

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ नफरत फैलाने की राजनीति की है। भाजपा ने विकास की बात नहीं की है। सपा सरकार में विकास की बात हुई ट्रांस गंगा सिटी, एक्सप्रेस वे, मेट्रो इसका उदाहरण हैं। अखिलेश यादव कानपुर जाते वक्त हाई वे पर मीडिया से से बातचीत करते हुए कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी पर संकल्प पत्र को लेकर साधा निशाना।

अमीर और गरीब आदमी की लड़ाई करवा दी

अखिलेश यादव ने पूछा, पहले लोकसभा, विधानसभा मे की गई घोषणाओं का हिसाब दें कि इन घोषणाओं में कितना पूरा किया गया है। नोटबन्दी करके अमीर और गरीब आदमी की लड़ाई करवा दी है। चित्रकूट चुनाव में कांग्रेस के जीतने पर कहा कि ये वह जगह भगवान राम की है और जब भगवान राम ही नाराज हो गए तो आम जनता का क्या होगा। एक प्रश्न के उत्तर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2019 के पहले राम मंदिर बनवाने के मुद्दे पर भाजपा के लोग आम लोगों को सिर्फ गुमराह करना जानते है। इसीलिए ये लोग अपनी जेब मे ओपीएम की एक पुड़िया लेकर घूमते हैं। बीजेपी जब मुद्दों में हार जाती है। इन्होंने सिर्फ नफरत का विकास किया है। आज हम जाति और धर्मो में बंट चुके हैं।

पार्टी प्रत्याशी को जिताने को कहा

लखनऊ से कानपुर के बीच उन्नाव सीमा पर जगह-जगह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। किसी ने फूल मालाओं से तो किसी ने टोपी पहना कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित किया। इस मौके पर एमएलसी सुनील यादव साजन, पूर्व राज्य मंत्री चौधरी अशोक कुमार सिंह बेबी, अजेंद्र अवस्थी, रामबहादुर यादव, मंजीत यादव, रमन कुमार, सपा मीडिया प्रभारी आलोक निगम, सुजा उर रहमान सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी किसी को निराश नहीं किया। इस मौके पर उन्होंने निकाय चुनाव के संबंध में भी बातचीत की और पार्टी प्रत्याशी को जिताने को कहा।

Published on: