उन्नाव

अन्नू टंडन का उन्नाव गैंगरेप मामले पर आया बयान, कहा- प्रदेश सरकार को नहीं है…

अन्नू टंडन की पत्रिका से बातचीत में कहा शासन की मंशा पर प्रशासन करता है कार्य.

2 min read
Apr 11, 2018
Congress,ujjain news,50 thousand,

नरेंद्र नाथ अवस्थी.
उन्नाव. इस सरकार को गवर्नेंस का थोड़ा भी अनुभव नहीं है और ना ही Idea है। हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर उंगली उठा रही हूं। प्रशासन वही करता है, जो शासन की नीति होती है। शासन की नीतियों पर ही प्रशासन कार्य करता है। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने पत्रिका से बातचीत के दौरान उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कानून में लिखा है कि आरोपी, आरोपी होता है। इसके अलावा कुछ नहीं होता है। कानून अपने कर्तव्य और दायित्व को निभाये। पूर्व सांसद अनु टंडन ने प्रदेश सरकार के मुखिया पर उंगली उठाई और कहा कि प्रशासन कि अपनी जिम्मेदारियां होती हैं। लेकिन वह शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करता है। शासन जो नीति बनाता है, उसी पर प्रशासन चलता है। शासन के निर्देशों पर अमल करता है। पूर्व सांसद अनु टंडन माखी गांव में गई थी जहां उन्होंने एडीजी राजीव कृष्ण से बातचीत की। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी भी मौजूद थे।

दुष्कर्म पीड़िता की हालत काफी दयनीय है-
पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि आज दुष्कर्म पीड़िता से मिलने गई थी जिसने विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उस पीड़ित परिवार की हालत काफी दयनीय है। उसकी दादी से मिली। उसकी मां से मिली। पीड़िता बात करते-करते बेहोश हो जाती थी। उन्होंने कहा कि तकलीफ किसी औरत के साथ होती है तो स्वाभाविक है मन दुखी हो जाता है। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि उस पीड़िता को न्याय मिले और जो दोषी हो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। हमारे प्रदेश की महिला आज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। कौन सी महिला, किसके घर की, कहां इसका महत्व नहीं रखता। प्रदेश में आए दिन इस तरह के किस्से हो रहे हैं। इस सरकार ने साबित कर दिया की प्रदेश में महिलाएं आज सुरक्षित नहीं रहेंगी। अनु टंडन ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है और आज प्रदेश में बेटी सुरक्षित रखने की बात की जाती है। प्रदेश सरकार बेटी पढ़ाओ की बात कर रही है। जब बेटी जिंदा रहेगी तभी तो पढ़ेगी। हालत काफी बिगड़ते जा रहे हैं।

Published on:
11 Apr 2018 10:24 pm
Also Read
View All