उन्नाव

बेटे को उसकी शादी की देने वाली थी खुशखबरी, मां के घर पहुंचा शहीद का शव

बनने वाला स्वास्थ्य केंद्र अरविंद कुमार विमल के नाम करने की मांग

2 min read
Jan 27, 2018
unnao

उन्नाव. शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। जिसे देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। इस मौके पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद थे। वही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी थी। जिनके गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान था। वह मां जिसे अपने बेटे के सर पर मौर देखना था के सामने बेटा अर्थी पर लेटा था। परिवारीजन बार-बार यही कह रहे थे कि एक तारीख को आने वाला था। गौरतलब है नक्सलियों ने घात लगाकर बीएसएफ की टुकड़ी पर पीछे से हमला कर दिया। जिससे जनपद के कस्बा रसूलाबाद थाना आसीवन का जवान शहीद हो गया था।

आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद का रहने वाला शहीद


आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद निवासी अरविंद कुमार विमल पुत्र सुरेश 24 वर्ष साल 2011 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था और ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग असम में हुई थी। कई जगहों पर तैनाती के बाद वह कूच बिहार वेस्ट बंगाल में तैनात था। बुधवार की रात को वह अपनी टुकड़ी के साथ ड्यूटी कर रहा था। तभी उस टुकड़ी पर हमला हो गया। जिससे जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी अरविंद कुमार विमल शहीद हो गया। शहीद जवान पांच भाइयों में तीसरे नम्बर पर था। उससे बड़ा धर्मेंद्र , जीतेन्द्र, छोटे भाई चंद्रशेखर व पवन कुमार है। गुरुवार को सुबह घर पर बीएसएफ कमांडर ने सूचना दी। जिसके बाद से घर में मातम छाया हुआ था मां बेल पति देवी का रो रो कर बुरा हाल था। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में नेता गण भी पहुंच रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों ने भी दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर मृतक भाई चंदशेखर ने बताया कि अरविंद छोटे से ही देश के लिए कुछ कर गुजरने की तमन्ना रखता था हमेशा कहता था। वह सेना में शामिल होगा। इस मौके पर मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि रसूलाबाद में बनने वाले स्वास्थ्य केंद्र का नाम अरविंद कुमार विमल के नाम पर रखा जाए। उन्होंने उनकी मूर्ति लगाई जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अरविंद की शादी तय हो गई थी। डेट भी निकल गई थी। केवल उनके आने की देरी थी उन्होंने बताया कि अरविंद 1 फरवरी को आने वाले थे। लड़की वाले अरविंद को केवल देखना चाहते थे। जहां आज उनका पार्थिव शरीर हजारों लोगों के बीच मौजूद है। सदर विधायक पंकज गुप्ता बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सहित अन्य लोगों ने शव को अंतिम कंधा दिया।अंतिम दर्शन करने वालों में सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर, एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व सांसद अन्नू टंडन पूर्व राज्य मंत्री सुधीर रावत पूर्व विधायक मस्तराम, सहित अंतिम दर्शन करने वालों की लंबी कतार लगी है। इस मौके पर लोग पार्थिव शरीर पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे है।

Published on:
27 Jan 2018 05:07 pm
Also Read
View All