उन्नाव

बीएसए के नाम पर बाबू ने मांगे 50 हजार, प्रधानाध्यापक के खिलाफ आईजीआरएस पर आई थी शिकायत

Babu posted in BSA office asking for a bribe of Rs 50 thousand: उन्नाव में बीएसए कार्यालय का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लिपिक शिकायत के निस्तारण के लिए बीएसए के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग कर रहा है।

2 min read
Mar 14, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Clerk demands 50 thousand for resolving complaint on IGRS: उन्नाव में बेसिक शिक्षा विभाग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बीएसए को देने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। वीडियो में यह भी बात निकल कर सामने आ रही है कि बीएसए साहब से कह दो ज्यादा दिमाग ना लगाए। इस संबंध में बातचीत करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो में दिख रहे बाबू से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। उच्चाधिकारियों से भी कमेटी बनाकर पूरे मामले की जांच करने की मांग की जाएगी। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: आज शुक्रवार को छुट्टी घोषित, सभी सरकारी कार्यालय, अदालत और स्कूल रहेंगे बंद, देखें आदेश

‌‌प्रधानाध्यापक के खिलाफ आईजीआरएस पर आई थी शिकायत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू उदयवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।  जिसमें वह बीएसए के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं, जिसे बीएसए को देने की बात कह रहे हैं। मामला आईजीआरएस से जुड़ा हुआ है, मामला बांगरमऊ विकासखंड के गांव तमोरिया बुजुर्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ ग्रामीण ने शिकायत की थी। जिसकी जांच होनी थी। इसी मामले में रिपोर्ट लगाने के लिए 50 हजार रुपए की डिमांड हो रही थी।

‌क्या कहते हैं बेसिक शिक्षा अधिकारी?

बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। आज सुबह विभाग के सभी बाबुओं को बुलाकर सावधान किया गया था कि कोई भी कार्य में पैसे का लेनदेन नहीं होना चाहिए। इसके बाद यह वीडियो सामने आया है। इस संबंध में वायरल वीडियो में दिख रहे हैं। बाबू उदयवीर सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। उच्चाधिकारियों से भी जांच करने की मांग की जाएगी।‌ एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि एक ही पटल पर कई वर्षों से काम करने वाले क्लर्कों को भी हटाया जाएगा।

Updated on:
14 Mar 2026 03:10 pm
Published on:
14 Mar 2026 03:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर