
Badminton Championship in Unnao: उन्नाव में तीन दिवसीय के.पी. बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। स्थानीय दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में करीब सौ बालक-बालिकाएं भाग ले रही हैं। चीफ कोऑर्डिनेटर रोली सरीन ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर स्कूली बच्चों में काफी जोश है। आज हुए अंडर 13 बालक एकल मैच में अभय वर्मा ने अफान को 21-12, 21-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जबकि अंडर 13 बालक एकल में ही आरुष सिंह ने अब्दुल शफी को 21-18, 15-21, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला क्लब की तरफ से कृष्णा प्रकाश जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव स्मारक जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें करीब 100 से अधिक स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप की चीफ कोऑर्डिनेटर रोली सरीन ने आज भी प्रतियोगिता के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूलों के बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह है। बच्चे जी-जान से जीतने के लिए खेल रहे हैं।
चीफ कोऑर्डिनेटर रोली सरीन ने बताया कि आज हुए मैचों में अंडर-13 बालक एकल में अभय वर्मा ने अफान को 21-12, 21-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसीप्रकार अंडर-13 बालक एकल में अरुष सिंह ने अब्दुल शफी को 21-18, 15-21, 21-19 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-13 बालक एकल में ही अथर्व विद्यार्थी ने देव चतुर्वेदी को 22-20, 21-17, 21-19 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-13 बालक एकल मुकाबले में अनुराग वर्मा ने रूद्र प्रताप सिंह को 21-5, 21-6 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई। अंडर-15 बालक एकल में अब्दुल शाद ने अभिनव कुमार को 21-10, 21-8 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-15 बालक एकल में अर्नव सिंह ने 21-11, 21-19 और अनुराग सिंह ने अनुराग वर्मा को 21-8, 21-16 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई।
इसी प्रकार अंडर-15 बालक एकल में अयान वर्मा ने उदय प्रताप सिंह को 21-11, 21-17 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई। जबकि अंडर-13 बालिका एकल के फाइनल में श्रुति बाजपेई और दिव्या पाण्डेय ने अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-15 बालिका एकल में दिव्या पाण्डेय ने आराध्या को रोमांचक मुकाबले में 21-19, 13-21, 21-19 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई। दिविजा वर्मा ने श्रेया शुक्ला को 21-3, 21-6 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई। सचिव अजय श्रीवास्तव ने बताया कि कल सेमी फाइनल और फाइनल मैच होंगे। पुरस्कार वितरण कल शाम 5 बजे जनपद न्यायाधीश और पुलिस अधीक्षक करेंगे।