उन्नाव

उन्नाव: बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर, सांसद प्रदीप वर्मा का सपा पर हमला, बोले- प्रदेश को दिया वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया

BJP MP Pradeep Verma In Unnao: बीजेपी राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि सपा सरकार ने "वन जिला वन माफिया" दिया। इसकी जानकारी आम लोगों को दी जाए।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 6:04 PM IST
बैठक में शामिल सांसद प्रदीप वर्मा व अन्य, फोटो सोर्स- भाजपा मीडिया प्रभारी
बैठक में शामिल राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, फोटो‌ सोर्स - बीजेपी मीडिया प्रभारी

BJP Rajya Sabha MP Pradeep Verma visits Unnao: उन्नाव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान "वन जिला वन माफिया" का जोर था। ‌यह जानकारी आम जनता के बीच जाकर देना होगा। राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी भी है। जो पहली बार उन्नाव पहुंचे हैं। भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। ‌पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदीप वर्मा का जोरदार स्वागत किया।

आगामी चुनाव माइक्रो मैनेजमेंट का

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश से प्रभारी प्रदीप वर्मा पार्टी कार्यालय में पहुंचे। ‌मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पूरी तरह 'माइक्रो मैनेजमेंट' का है। इसलिए हर कार्ययोजना पर बूथ स्तर पर बारीकी से काम करना होगा। कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, आपसी समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बोल दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की महत्वपूर्ण भूमिका है।

2012 से 2017 के कार्यकाल को याद किया गया

सांसद प्रदीप वर्मा ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को आमलोगों के बीच जाकर सपा ने 2012 से 2017 के कार्यकाल के विषय में बताना होगा। जब उन्होंने प्रदेश को 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया' दिया। जबकि भाजपा सरकार ने 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज' दी है। अखिलेश यादव केवल अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। जबकि भाजपा साधारण बूथ अध्यक्ष को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देती है। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'मतदाता जोड़ो अभियान 2026' की कार्ययोजना को बूथ स्तर तक उतारने का आह्वान किया गया।

जिला प्रभारी संतोष सिंह ने कहा…

जिला प्रभारी संतोष सिंह एवं जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने प्रदेश नेतृत्व से मिले निर्देशों के क्रम में 'मतदाता जोड़ो अभियान 2026' और मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के विषय पर विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर विशेष अभियान चलाकर ऐसे सभी पात्र और छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाए जाएं। फर्जी या अपात्र नामों को सूची से बाहर कराया जाए।‌

बैठक में विधायक सहित अन्य नेता मौजूद

बैठक में विधायक पंकज गुप्ता, विधायक श्रीकांत कटियार, विधायक बृजेश कुमार रावत, विधायक बम्बा लाल दिवाकर, विधायक आशुतोष शुक्ला, विधायक अनिल सिंह आदि मौजूद थे।

Updated on:
14 Nov 2026, 6:04 PM IST
Published on: