असोहा थाने में तैनात इंस्पेक्टर फूल सिंह का लखीमपुर खीरी तबादला होने पर उन्हें भी जिले से रवाना कर दिया गया है। जबकि माखी थाने की चकलवंशी चौकी के चौकी इंचार्ज विजय प्रताप को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बीते 12 नवंबर को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया था। 33 पुलिस कर्मियों का गैर जनपद में स्थानांतरण किया गया है। इनमें स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मी लंबे समय से जिले में तैनात थे। रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी आदि जिलों में स्थानांतरित किया गया है। आईजी किरण एस के हस्ताक्षर से यह स्थानांतरण जारी किया गया था।