बड़ा चौराहा पर प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट बांटा गया। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति में वाहन चलाने, नशे में वाहन न चलाने की अपील की गई। वहीं दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग न करने सहित आदि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान प्रभारी परिवार परामर्श समिति डॉ. आशीष श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक तिलक सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, मुख्य आरक्षी महेश प्रसाद पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद थे। वाहन चालकों को बताया गया कि भविष्य में भी इस तरह का चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।