Sakshi Maharaj: उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के राष्ट्र विरोधी ताकते बौखला गई है। चौराहे पर भैंसा और बकरा काटने से प्रदूषण नहीं होता है और दिवाली मनाने से प्रदूषण बढ़ जाता है। ऐसा कहने वालों के ट्रीटमेंट की आवश्यकता है। किसी पागल खाने में इनका उपचार होना चाहिए। सांसद साक्षी महाराज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या में रामलला के दर्शन, सनातन पांडे के कार सेवकों पर गोली चलाने और अशोक गहलोत के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए संविधान सर्वोपरि है। भाजपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान करती है।