उन्नाव

भाजपा कार्य समिति की घोषणा: नवीन सिंह बनाए गए जिला उपाध्यक्ष

BJP Working Committee announced: उन्नाव में भाजपा कार्य समिति की घोषणा कर दी गई। जिसमें नवीन सिंह सहित आठ जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर कार्य समिति की घोषणा की गई।
2 min read
नवीन सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता, फोटो सोर्स-बीजेपी
फोटो सोर्स-बीजेपी

BJP Working Committee announced: भारतीय जनता पार्टी कार्य समिति की घोषणा की गई है। जिसमें आठ जिला उपाध्यक्ष से बनाए गए हैं। इसके साथ तीन जिला महामंत्री और 8 जिला मंत्री का चयन किया गया है। नवीन सिंह, अनिल कुशवाहा, आनंद अवस्थी को जिला उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर भाजपा जिला कार्य समिति की घोषणा की गई है। जिसमें 35 लोगों को जगह मिली है। नवीन सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी की लहर दौड़ रही है।

विभिन्न पदों पर रहकर किया उल्लेखनीय कार्य

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भाजपा ने जिला कार्य समिति की घोषणा की है। जिसमें नवीन सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके पहले जिला कार्यालय प्रभारी, जिला संयोजक श्रमिक प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, जिला प्रभारी आईटी एवं सोशल मीडिया और जिला संयोजक प्रचार प्रसार के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशों के अनुसार कार्य करना और पार्टी को मजबूत बनाना उनका लक्ष्य है। इस संबंध में रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि नवीन सिंह को उनकी मेहनत का फल मिला है। वह लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते हैं।

इन्हें भी दिया गया है पद

भाजपा कार्य समिति में आनंद अवस्थी, अनिल कुशवाहा, नवीन सिंह, विमल कुरील, सुशील तिवारी, मुकेश पाल, अरविंद कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि प्रवीण कुमार सिंह, मनीष जायसवाल, डॉ. रजनीश वर्मा को जिला महामंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार सविता रावत, मलखान सिंह, साधना दीक्षित, जितेंद्र पटेल, अवनीश शुक्ला, संदीप राजपूत, मधु निगम, संदीप शुक्ला को जिला मंत्री और अमित त्रिपाठी को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

जसमीत अरोड़ा को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया

जसमीत अरोड़ा, सुभाष भारती को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दीपांकर मिश्रा को जिला आईटी संयोजक, हर्ष श्रीवास्तव को जिला आईटी सह सहसंयोजक, प्रदीप सिंह को जिला आईटी सहसंयोजक, जैनेंद्र शुक्ला को जिला सोशल मीडिया संयोजक, मनीष पांडे को जिला सह संयोजक सोशल मीडिया, जय सिंह कुशवाहा को जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक बनाया गया है।

समीर शुक्ला को फिर से जिला मीडिया प्रमुख बनाया गया।

इसके साथ ही विवेक तिवारी को जिला कार्यालय मंत्री, कुश सिंह को जिला कार्यालय मंत्री, रमेश को जिला सह कार्यालय मंत्री, उदय प्रताप सिंह को जिला सह कार्यालय मंत्री, समीर शुक्ला को जिला मीडिया प्रमुख, विजय द्विवेदी को जिला सह मीडिया प्रमुख, आदित्य जायसवाल को जिला सह मीडिया प्रमुख बनाया गया।

Updated on:
24 Mar 2026 05:14 pm
Published on:
24 Mar 2026 05:14 pm